फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   This is real motive behind survey of madrasas in UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya said

UP News: मदरसों के सर्वे के पीछे ये है असली मकसद, जानिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के क्या हैं दावे

Fri, 02 Sep 2022 09:09 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 02 Sep 2022 09:09 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को मिर्जापुर में मीडिया से बातचीत में कई सवालों के जवाब दिए। 

विज्ञापन
This is real motive behind survey of madrasas in UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya said
मिर्जापुर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को मिर्जापुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। मीडिया से बात करते हुए मदरसों के सर्वे संबंधित सवाल पर उन्होंने जवाब दिया। एक सवाल के जवाब में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मदरसों के सर्वे की बात चल रही है। इसका केवल एक ही उद्देश्य है कि मदरसे सही तरीके से चलें और उनको चलाने की बेहतर व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन


 कमिश्नरी सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग को लेकर अखिलेश यादव की बेचैनी समझता हूं। आरोप लगाया कि वे पिछड़े वर्ग का हित नहीं चाहते हैं बल्कि पिछड़े वर्ग का वोट चाहते हैं। उस वोट के आधार पर एक बार मुख्यमंत्री बने, लेकिन अब उनका असली चेहरा सभी ने पहचान लिया है। इसीलिए समाजवादी पार्टी को वोट देना बंद कर दिया और उनको विपक्ष में बैठा दिया। वे झूठ बोलने की ऑटोमैटिक मशीन बनते जा रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मिर्जापुर मंडल में पर्यटन की अपार संभावनाएं
उन्होंने कहा कि विंध्य कॉरिडोर का निर्माण शुरू होने के साथ ही पहले भक्तों की जो संख्या 10 हजार हुआ करती थी वो अब 50 हजार प्रतिदिन तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर मंडल में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन रोजगार का बड़ा साधन है। बड़ी संख्या में रोजगार भी सृजित होंगे। उन्होंने बताया कि उनकी उद्योगपतियों से मुलाकात हुई है। भदोही का कार्पेट पूरी दुनिया में जाता है। संसद भवन में भी जो कार्पेट लग रहा है, वह विंध्याचल मंडल के भदोही का है। 

This is real motive behind survey of madrasas in UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya said
मिर्जापुर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि बारिश कम होने के कारण अधिकारियों को सूखा से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया है। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ सूखे से प्रभावित किसानों को मिले। गंगा का जलस्तर कम होने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने को कहा गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायत मिली है कि ट्रांसफार्मर जलने के बाद विद्युत निगम समय से उसे नहीं बदलता है। इस समस्या का समाधान करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि चक मार्गों को अभियान चलाकर कब्जे से मुक्त कराने का भी निर्देश दिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को महिला सशक्तिकरण के लिए विद्युत सखी, कृषि सखी और महिला समूहों को प्रोत्साहित करने को कहा।

ड्रग माफिया के खिलाफ विशेष अभियान चलाएं

This is real motive behind survey of madrasas in UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya said
कमिश्नरी सभागार में बैठक करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

उप मुख्यमंत्री जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी गहरी पैठ बना चुके मादक पदार्थों के कारोबारियों के प्रति सख्त नजर आए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ड्रग माफिया के खिलाफ विशेष अभियान चलाएं। कहा कि प्रदेश भू माफिया, ड्रग माफिया, खनन माफिया, नकल माफिया, शराब माफिया आदि से मुक्त होना चाहिए।

उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला ड्रग माफिया के खिलाफ कार्रवाई में अच्छा प्रदर्शन करेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक वेंडिंग जोन का निर्धारण नहीं हो जाता है, तब तक जो व्यवसायी जहां दुकान लगा रहे हैं, वहीं लगाएंगे। उन्हें परेशान नहीं किया जाएगा। जो भी शिकायत होगी, उसे दूर किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री से रेहड़ी पटरी व्यवसायियों ने मुलाकात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed