{"_id":"60ec7fb68ebc3ebf5205f2ed","slug":"thieves-running-away-after-stealing-buffalo-escaped-leaving-pickup-mirzapur-news-vns6000915120","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैस चोरी कर भाग रहे चोर पिकअप छोड़कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैस चोरी कर भाग रहे चोर पिकअप छोड़कर फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटेहरा लालगंज थाना क्षेत्र के सिरसी भरेठा गांव में भैंस चोरी कर भाग रहे पिकअप सवार का ग्रामीणों ने पीछा किया तो चोर पिकअप छोड़कर भाग गए। पुलिस ने भैंस पशुपालक के हवाले कर पिकअप को कब्जे में ले लिया।
क्षेत्र निवासी विशाल पाल के घर के सामने उसकी भैंस बंधी थी। रविवार की देर रात चोरों ने भैंस पिकअप पर लादने लगे। लेकिन भैंस रंभाने पर पशुपालक की नींद खुल गई। उसने शोर मचाया, इसपर चालक पिकअप लेकर भागने लगा। ग्रामीणों की मदद से पशुपालक ने तीन बाइक से पिकअप का पीछा किया। चोर चुनरी बांध के पास पिकअप छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पशुपालक को भैंस सुपुर्द करते हुए पिकअप को कब्जे में ले लिया। विशाल ने संतनगर चौकी पर लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। इधर दो माह में पटेहरा निवासी रंजीत यादव की एक भैंस, नन्हकू पाल की एक भैंस, धरमपाल की एक भैंस, अमोई पुरवा में दयाराम यादव की एक भैंस, पथरौर में विंध्यवासिनी पांडेय की एक भैंस, लालचंद पटेल की एक भैंस, संतनगर में फूलचंद यादव की एक भैंस चोरी हो चुकी है । इस संबंध में संतनगर चौकी प्रभारी माधव सिंह ने बताया कि भैंस चोरी कर पिकअप लेकर भाग रहे थे। ग्रामीणों ने दौड़ाकर पिकअप को पकड़ ली। लेकिन चोर भाग गए। जांच कर कार्रवाई की जा रही है ।