{"_id":"66998cd53fe6d0df920b6c74","slug":"thieves-entered-the-house-through-the-roof-took-away-jewelery-worth-lakhs-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-119253-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, उठा ले गए लाखों के आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, उठा ले गए लाखों के आभूषण
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गलरा गांव में बुधवार की देर रात एक पक्के मकान के पीछे से छत पर चढ़कर घर के अंदर घुसे चोर लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण उठा ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर गृहस्वामी के होश उड़ गए। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
गलरा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्ण दत्त मिश्र के घर के पीछे से ईंट के सहारे छत पर चढ़कर चोर दरवाजे की सिटकनी खोलकर सीढ़ी के रास्ते आंगन में पहुंचे। तीन कमरों का ताला तोड़ने के बाद कमरे के अंदर घुस गए। उसके बाद तीनों कमरों में रखे छह बॉक्स का ताला तोड़कर उसमें से सोने चांदी के आभूषण उठा ले गए। घटना के समय गृहस्वामी पक्के मकान के बाहर बने खपरैल के मकान में सो रहे थे। जबकि गृहस्वामी की पत्नी अनारकली पक्के मकान के अंदर कमरे में सो रही थीं।
गृहस्वामी की सूचना पर बृहस्पतिवार को सुबह थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और सर्विलांस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। गृहस्वामी कृष्ण दत्त मिश्र ने बताया कि पक्के मकान के अंदर जिस कमरे में पत्नी सो रही थी उसके दरवाजे को चोरों ने बाहर से बंद कर दिया था। बताया कि तीन सोने की चेन, एक सोने की नथिया, चांदी की पेटी, एक जोड़ा चांदी का छागल, सोने की तीन अंगूठी, तीन सोने के मंगलसूत्र, एक सेट सोने की माथबेंदी और दो जोड़े सोने के टप्स चोर उठा ले गए हैं। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने कहा कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।