{"_id":"67ddc01839c70a31b50545b5","slug":"they-used-to-smuggle-liquor-by-putting-fake-number-plate-on-the-car-two-arrested-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-131229-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर करते थे शराब की तस्करी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर करते थे शराब की तस्करी, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर एक रेस्टोरेंट के पास से बृहस्पतिवार की शाम पुलिस ने दिल्ली से चोरी की गई कार से हरियाणा की 32 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं।
बृहस्पतिवार की शाम पुलिस की टीम ने वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर बिल्लो कुंड स्थित एक रेस्टोरेंट के पास यूपी का नंबर प्लेट लगी एक कार देखी। शक होने पर कार के नंबर प्लेट को ई-चालान एप से स्कैन किया तो कार का नंबर प्लेट फर्जी मिला। जांच में कार दिल्ली परिवहन विभाग में तिलक नगर दिल्ली के वाहन स्वामी के नाम से रजिस्टर्ड मिली।
तलाशी लेने पर कार की सीट पर 32 पेटियों में 384 बोतल अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में दिल्ली के शास्त्री पार्क उस्मानपुर निवासी पंकज कश्यप और उमेश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कार चार दिसंबर को दिल्ली से चोरी की थी। कार में कूट रचित यूपी का नंबर प्लेट लगाकर हरियाणा में निर्मित अंग्रेजी शराब की तस्करी करते थे।
प्रभारी थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि कार से हरियाणा में निर्मित अंग्रेजी शराब मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।