फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   There will be a blackout and mock drill on January 23.

Mirzapur News: 23 जनवरी को होगा ब्लैकआउट और माॅकड्रिल

Thu, 15 Jan 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
There will be a blackout and mock drill on January 23.
मिर्जापुर। जिले में 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर ब्लैक आउट व माॅकड्रिल की जाएगी। इसकी तैयारी के लिए डीएम पवन कुमार गंगवार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों व सिविल डिफेंस के प्रतिनिधियों व व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देश पर 23 जनवरी शाम छह बजे नागरिक सुरक्षा विभाग, सिविल डिफेंस के प्रतिनिधि, अग्निशमन, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के संबंधित विभागों के साथ मिलकर बीएलजे ग्राउंड महुवरिया में माॅकड्रिल व ब्लैक आउट होगा। इसके पहले 18 जनवरी को पुलिस लाइन के मैदान में दोपहर एक बजे आपदा मित्रों, सिविल डिफेंस, होमगार्ड व अन्य लोगों को ब्लैक आउट व माॅकड्रिल के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। डीएम ने कहा कि ब्लैक आउट के लिए शाम छह बजे चेतावनी सायरन बजाया जाएगा व माॅकड्रिल शुरू की जाएगी। इस दौरान शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा तक विद्युत विभाग द्वारा संंबंधित क्षेत्र की रोडलाइट बंद की जाएगी। आसपास के घरों व दुकानों की बिजली 15 से 20 मिनट बंद रहेगी। डीएम ने बताया कि माॅकड्रिल के दौरान लोगो को हवाई हमले से व अन्य किसी आपात स्थिति से बचाव के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। माॅकड्रिल में घायलों को नागरिक सुरक्षा सहायता, प्राथमिक चिकित्सा उपचार, आग बुझाने के लिए फायर एक्सटिंगुइशर का उपयोग करना व बड़ी आग के लिए फायर सर्विस द्वारा टेंडर व्हीकल वाहन का उपयोग करना लोगो को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने जैसी गतिविधियो के बारे में जानकारी दी जाएगी। बैठक में एडीएम अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, अग्निशमन अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, विद्युत आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed