फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   There will be 24 hour electricity in the fair area during Sharadiya Navratri

Mirzapur News: शारदीय नवरात्र के दौरान मेला क्षेत्र में चौबीस घंटे रहेगी बिजली

Wed, 04 Sep 2024 05:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
There will be 24 hour electricity in the fair area during Sharadiya Navratri
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार की शाम जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने अधिकारियों व पंडा समाज के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर नवरात्र मेला की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को नवरात्र मेले की तैयारियां समय से पूरी कराने का निर्देश दिया। नवरात्र के दौरान मेला क्षेत्र में चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति के लिए विभागीय अधिकारियों को अभी से व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी का कहना था कि विंध्याचल में हर छह माह में प्रदेश के सबसे बड़े नवरात्र मेला का आयोजन किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि जिन लोगों को जो काम सौंपे गए हैं, उसे हर हाल में समय से पूरा कराएं। ताकि दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। नगर पालिका मिर्जापुर के अधिशासी अधिकारी तथा डीपीआरओ को जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में सफाई, प्रकाश, घाटों पर अस्थायी व स्थायी शौचालयों के निर्माण के अलावा महिलाओं के लिए वस्त्र बदलने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की हिदायत दी। मेला क्षेत्र में नालियों की सफाई व कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने, छुट्टा पशुओं को पकड़वाने के लिए रस्सा की व्यवस्था कराने, वाहन स्टैंडों के संचालन के लिए टेंडर करार रेट लिस्ट लगाने की व्यवस्था कराने की भी हिदायत दी। गंगा किनारे प्रकाश व्यवस्था तथा दर्शनार्थियों की सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनश्चित कराने का भी निर्देश दिया। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को उन्होंने अष्टभुजा रैन बसेरा तथा गेस्ट हाउस में वीआईपी आगंतुकों के लिए समुचित व्यवस्था कराने, कालीखोह मार्ग पर अतिक्रमण हटवाने, वाहन स्टैंडों की व्यवस्था आदि संबंधी काम समय से पूरा कराने की हिदायत दी। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता को जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए शासन से अभी से पत्रचार कर संस्तुति प्राप्त कर लेने का निर्देश दिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों की सड़कों की मरम्मत कराने तथा समुचित प्रकाश व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ विशाल कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, एडीएम शिव प्रताप शुक्ल, एएसपी नितेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed