{"_id":"63deab27dff4f834425c4206","slug":"there-were-more-cases-related-to-housing-and-ration-cards-mirzapur-news-vns696955550-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: अधिकारियों के बातचीत पर जिलाधिकारी ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: अधिकारियों के बातचीत पर जिलाधिकारी ने दी चेतावनी
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले की चारों तहसीलों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें आवास, राशन कार्ड और भू राजस्व से संबंधित मामले अधिक आए। अलग तहसीलोें में अधिकारियों ने समस्याएं सुनी।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने लालगंज तहसील में फरियाद सुनी। फरियाद सुनते समय वहां उपस्थित अधिकारियों की बातचीत से हो रही समस्या पर उन्होंने अधिकारियों को चेताया और कहा कि वे शांति बनाएं रखे ताकि लोगों की समस्याओं पर ध्यान दिया जा सके। तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी भू- राजस्व सत्यप्रकाश सिंह ने फरियाद सुनी।
सदर तहसील में भू- राजस्व, चकबंदी, आवास एवं राशन के अधिक मामले आए। इस अवसर पर 131 मामले आए जिनमें से तीन मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। लालगंज, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें फरियादियों के 196 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर नौ का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों के आपसी वार्ता को सुनकर चेतावनी दिया कि शांति बनाए रखिए और फरियादियों की सुनवाई करें।
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में चर्की कुर्मीयान के भगवान दास ने रास्ते में बनी चारदीवारी को हटाए जाने की मांग किया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रकरण का मौके पर जाकर समाधान करें। नायब तहसीलदार मधु जैन ने बताया कि आबादी की जमीन पर रास्ते में चहारदीवारी बनाई गई है। उसे हटवा दिया जाएगा क्योंकि अवैध निर्माण है। हलिया विकासखंड के नौगवा गांव के एक दर्जन से अधिक ग्रामीण जयंती देवी ,अरुण कुमार ,लल्लू, भगवानी देवी, बदला आदि ने आवास दिए जाने की मांग की। राजापुर की सरोजा देवी ने राशन की यूनिट काटने की मांग की। छानबे निवासी कार्तिकेय पांडेय ने बताया कि उनकी जमीन पर विपक्षी द्वारा कब्जा कर लिया गया है। जिसे खाली कराए जाने की जरूरत है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नवनीत सेहरा ने एसएचओ लालगंज को दिशा निर्देशित किया। हलिया विकासखंड के फुलियारी गांव के विद्वांश ने निवास प्रमाण पत्र तहसील से जारी कराने की मांग की। संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, नायब तहसीलदार, रामनारायण वर्मा, खंड विकास अधिकारी द्वय लालगंज व हलिया संजय श्रीवास्तव व कुलदीप कुमार , पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ईश्वर देव नारायण चतुर्वेदी, थानाध्यक्ष ज्ञानू प्रिया आदि उपस्थित रहे।
मड़िहान तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी अश्वनी कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान 56 फरियादी प्रार्थना पत्र लेकर पहुँचे। पांच मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अश्वनी कुमार सिंह, तहसीलदार फूलचन्द्र यादव, सीओ आपरेशन अनिल कुमार पाण्डेय, नायब तहसीलदार विंदुनंदन सिंह, प्रभारी इंस्पेक्टर मड़िहान शैलेश कुमार राय, इंस्पेक्टर राजगढ़, इंस्पेक्टर सन्तनगर कमल टावरी आदि संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
चुनार में संपूर्ण समाधान दिवस में आये फरियादियों की समस्याओं को अपर जिलाधिकारी शिव प्रसाद शुक्ल ने सुना। कुल 68 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें मौके पर दो का निस्तारण हुआ। नंदूपुर गांव निवासी राजेश कुमार यादव ने कहा कि गांव में स्थित चकरोड की भूमि पर गांव के ही कुछ लोग अतिक्रमण कर रहे हैं। सराय टेकौर मुहल्ले के मोतीलाल भारती व अन्य ने शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि मुहल्ले में स्थित संजय गांधी पार्क में मुहल्ले के लोग ढोका पत्थर रखकर कब्जा करना चाहते हैं। इस दौरान एसडीएम नीरज प्रसाद पटेल, तहसीलदार नुपूर सिंह, खंड विकास अधिकारी नरायनपुर शिव नारायण सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।