{"_id":"6855b31191711abc64043b60","slug":"there-were-10-power-cuts-in-the-city-in-a-day-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-135491-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: नगर में दिनभर में 10 बार हुई बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: नगर में दिनभर में 10 बार हुई बिजली कटौती
विज्ञापन
मिर्जापुर। उमस और गर्मी के बीच बिजली कटौती लोगों को बेहाल कर रही है। कई दिनों से आठ घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को कई इलाकों में घंटों कटौती से लोग परेशान रहे। यही नहीं, फॉल्ट और ट्रिपिंग की वजह से बिजली आती-जाती रही। दिन भर में 10 बार बिजली कटौती की गई।
बृहस्पतिवार की रात राजपुर, नारघाट व रमईपट्टी मोहल्ले में रात दो बजे बिजली कट गई। दो घंटे के बाद सुबह चार बजे बिजली आई लेकिन कुछ ही देर में बारिश शुरू होने पर फिर से आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद छह बजे बिजली आई। फिर दिन भर बिजली का आना जाना लगा रहा।
लगभग 10 बार बिजली आई और गई, जिससे लोग परेशान रहे। वासलीगंज, घंटाघर, स्टेशन रोड, त्रिमोहानी, सिविल लाइन लगभग सभी जगहों पर यही स्थिति रही। वासलीगंज के बरियाघाट में तार बदलने के नाम पर दिन भर आपूर्ति ठप रही। सुबह 10 बजे की गई बिजली पांच घंटे बाद दोपहर तीन बजे आई। उसके बाद भी बीच-बीच में कटौती होती रही। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि नारघाट के पास पेड़ गिर गया था। इसके अतिरिक्त कई जगह फाल्ट की वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।