फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   There was no electricity for the whole night in many areas

कई इलाकों में पूरी रात नहीं रही बिजली

Thu, 07 Jul 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
There was no electricity for the whole night in many areas
मंगलवार की रात से लगभग आधे नगर में विद्युत आपूर्ति ध्वस्त रही। भीषण उमस वाली गर्मी में उपभोक्ता परेशान रहे। बिजली कटौती का मंगलवार की रात से शुरू हुआ सिलसिला बुधवार को सुबह तक जारी रहा। बिजली नहीं आने से बुधवार को सुबह वासलीगंज व आसपास के अन्य मोहल्ले के लोग पानी के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन

नगर में प्रतिदिन रात में नौ बजे के आसपास बिजली जाती है। इसके बाद जब आती है तो हर दो मिनट या पांच मिनट पर बिजली का आना-जाना शुरू हो जाता है। इससे लोगों का काम तो प्रभावित होता ही है, साथ ही बिजली के महंगे उपकरण भी खराब होते हैं। मंगलवार की रात बिजली का आने व जाने का सिलसिला लगातार जारी रहा। इसके चलते न तो लोग सो सके और न ही सुबह उनको पीने व अन्य जरूरी कार्यों के लिए पानी ही मिल सका। अधिकांश जगहों पर ट्यूबवेल के जरिए जलापूर्ति की व्यवस्था है। बिजली के अभाव में ट्यूबवेल नहीं चल पाए। इसके चलते जलापूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित रही। इससे को बुधवार को सुबह पानी के गंभीर संकट का सामना करना पड़ा। इससे लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed