{"_id":"626053fb682cd87ebf3dab92","slug":"there-was-an-outcry-for-water-in-the-bad-black-hole-of-the-tube-well-mirzapur-news-vns6493592110","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप खराब काली खोह में पानी के लिए मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप खराब काली खोह में पानी के लिए मचा हाहाकार
विज्ञापन
विंध्याचल। भीषण गर्मी में कालीखोह पहाड़ी पर पीने के पानी को लेकर लोग परेशान हो रहे। इसके बावजूद संबंधित विभाग लापरवाह बना हुआ है। आठ दिनों से मंदिर परिक्षेत्र में स्थापित नलकूप खराब है। इससे पानी की आपूर्ति ठप है। स्थानीय लोगों के साथ ही पहाड़ पर पानी के लिए श्रद्धालु भी परेशान हो रहे।
कालीखोह मंदिर परिक्षेत्र में जल निगम द्वारा स्थापित नलकूप पिछले आठ दिनों से खराब है। उक्त नलकूप से कालीखोह मंदिर के आसपास गेरुआ तालाब और त्रिकोण मार्ग तक पेयजल की आपूर्ति होती है। नलकूप खराब होने से लोगों में हाहाकार मचा है। नलकूप को ठीक कराने के लिए नागरिकों और दुकानदारों ने आवाज उठाई लेकिन जिला प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। अब तक त्रिकोण मार्ग पर पेयजल संकट का समाधान नहीं हो पाया है। महाकाली मंदिर पुजारी हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि पिछले आठ दिनों से पंपिंगसेट खराब होने के कारण आपूर्ति बंद है। मंदिर के पीछे एक कूप से मंदिर की धुलाई एवं शृंगार के लिए पानी का इंतजाम किया जा रहा।
खराब हैंडपंपों में आधे से अधिक रिबोर योग्य
जमालपुर। भीषण गर्मी के चलते 99 ग्राम पंचायत में कुल 3100 हैंडपंपों में से 300 खराब हैंडपंपों की ऑनलाइन शिकायत है। जिनमें 180 हैंडपंप रिबोर योग्य हैं।
विज्ञापन
बता दें कि जमालपुर क्षेत्र करीब पांच सौ हैंडपंप खराब है। जबकि मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके बावजूद ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। विभाग के अधिकारी कें निर्देश के बावजूद हैंडपंपों की मरम्मत नहीं हो पा रही है। एडीओ पंचायत छोटे लाल ने बताया कि सभी ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान को हैंडपंप मरम्मत कराने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।