फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   There was a stir after receiving the threatening letter

धमकी भरा पत्र मिलने से मचा हड़कंप

Fri, 24 Dec 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
There was a stir after receiving the threatening letter
थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव में शुक्रवार को दो धमकी भरे पत्र मिलने से दहशत मच गयी। धमकी भरा पत्र पाने वाले लोगों ने जिगना पुलिस को पत्र देकर घटना से अवगत कराया। थाना प्रभारी जिगना मामले की जांच में जुटे हैं।
विज्ञापन

मिश्रपुर गांव निवासी थानेदार पांडेय, रामजियावन यादव व रमेश चंद यादव ने शुक्रवार की शाम जिगना थाने मे शिकायती पत्र देकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगायी है। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान के सामने दो पत्र मिले हैं। एक पत्र में लिखा है कि थानेदार तुम डाक्टर की रखवाली छोड़, अपने पत्नी बच्चों आदि की रखवाली करो तुम्हारे इकलौते पुत्र को तेजाब डालकर जला देगें। अप्रैल में मारेंगे। दूसरे पत्र में गांव के रामजियावन को 20 लाख रुपये घर पर रखने तथा रमेश यादव को भी मई तक मारने की धमकी दी है। पत्र हाथ से लिखा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed