फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   There was a fight on the roadways to board the buses

रोडवेज पर बसों में चढ़ने के लिए रही मारामारी

Thu, 17 Mar 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
There was a fight on the roadways to board the buses
ट्रेनों में तो आरक्षण वाले ही सफर कर पा रहे हैं। ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल है। ऐसे में बसो में यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ गई है। रोडवेज बसों में सुबह से ही यात्रियों की भीड़ लगी रही। बसों में चढ़ने के लिए लोगों को धक्का-मुक्की करना पड़ रहा था। सुबह से शुरू हुई यात्रियों की भीड़ देर शाम तक लगी रही।
विज्ञापन

होली पर्व पर हर कोई अपने घर पहुंचना चाहता है। इसलिए लिए ट्रेन ही सबसे सुलभ साधन होता है, परंतु इस समय हर रूट की ट्रेनों में लंबी वेटिंग मिल रही थी। लोग किसी तरह से तत्काल टिकट लेकर भी ट्रेनों में सवार हो पाए। त्योहार पर ट्रेनें भी लेट चल रही हैं। महानगरी समेत कई ट्रेनें लेट चल रही थीं। मिर्जापुर स्टेशन पर लोग ट्रेनों का इंतजार करते रहे। ट्रेन लेट होने और टिकट नहीं मिलने के कारण बसों में यात्रियों की संख्या अधिक रही। चुनाव बाद रोडवेज की बसें वापस आने से लखनऊ और कानपुर के रूट पर बसों का आवागमन शुरू हो गया। इसके चलते रोडवेज परिसर में सुबह से ही यात्रियों की भीड़ लगी रही। प्रयागराज, सोनभद्र और वाराणसी की तरफ जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही। बस खड़ी होते ही यात्रियों से भर जाती थी। बसों में चढ़ने के लिए यात्रियों को धक्का-मुक्की करनी पड़ती थी। सुबह से शुरू हुआ यात्रियों का रेला देर शाम को थमा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed