फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   There should be no sale of meat, liquor around religious places.

धार्मिक स्थलों के आसपास मांस, मदिरा की बिक्री नहीं होनी चाहिए

Wed, 13 Jul 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
There should be no sale of meat, liquor around religious places.
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी का मंगलवार को दर्शन करने आए प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा धर्मिक स्थलों के आसपास मांस मदिरा की दुकानें नहीं चलनी चाहिए। उन्होंने कहा इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत की जाएगी। दोपहर आस्था धाम पहुंचे आबकारी मंत्री ने मां विंध्यवासिनी का गर्भगृह में पहुंचकर पूजन किया। दर्शन पूजन के बाद एक होटल में पत्रकारों से कहा कि मैं काफी समय में पावन दरबार में हाजिरी लगाता आया हूं। विंध्य क्षेत्र में मांस, मदिरा पर प्रतिबंध के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों पर इन वस्तुओं की बिक्री पर प्रतिबंध लगना चाहिए। इस संदर्भ में वे मुख्यमंत्री के समक्ष बात रखेंगे। इस दौरान दर्जनों की संख्या में भाजपाई, आबकारी दल के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। दर्शन पूजन राजन पाठक ने कराया। उन्होंने नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed