फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   There is no relief from jam even in the month of traffic

यातायात माह में भी जाम से नहीं मिल रही राहत

Mon, 08 Nov 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
There is no relief from jam even in the month of traffic
मिर्जापुर। नगर को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। इस समय यातायात माह चल रहा है, इसके बाद भी जाम से निजात दिलाने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। इसके चलते सोमवार को नगर के सभी प्रमुख मार्गों पर जाम लगा रहा। अधिकांश चौराहों और तिराहों पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी आराम करते नजर आ रहे थे। इस कारण जाम लग रहा था। जाम लगने के बाद पुलिसकर्मी सक्रिय हो रहे थे। तब तक जाम की सीमा बढ़ जा रही थी। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक यही स्थिति रही।
विज्ञापन

नगर की संकरी सड़क, बेतरतीब खड़े वाहन और यातायात बेहतरी के लिए तैनात पुलिसकर्मियों व होमगार्ड के कारण जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। नगर की सड़के वैसे ही संकरी है। इसके बाद भी लोग बेतरतीब वाहन खड़ा करके चलते जाते है। बड़ी बात ये है कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए यातायात, होमगार्ड और पुलिस विभाग से तैनाती की जाती है, पर इनके सामने लोग वाहनों को सड़क पर खड़ा करके चलते जाते है। ये कुछ नहीं बोलते है। इससे जाम लगने लगता है। इसके बाद भी सक्रिय नहीं होते है। इस बीच किसी अधिकारी की गाड़ी आ जाए।
विज्ञापन

गाड़ी का सायरन बजने लगे तो ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी सक्रिय हो जाते है। सोमवार को भी नगर का हाल ऐसा ही रहा। नगर के टीबी कालोनी तिराहा-अस्पताल मार्ग, रमईपट्टी तिराहा-पुलिस लाइन मार्ग, कचहरी तिराहा- रमईपट्टी-पेट्रोल पंप मार्ग, वासलीगंज, टटहाई रोड आदि मार्गों पर पूरे दिन जाम लगता रहा। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक रह-रह कर जाम लगता। जाम में एंबुलेंस से लेकर अन्य वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed