फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   There fiercely on Dhanteras shopping

धनतेरस पर हुई जमकर खरीदारी

Tue, 10 Nov 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Tue, 10 Nov 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
There fiercely on Dhanteras shopping
धनतेरस के पर्व पर जनपद के बाजारों में रौनक देखने को मिली। चार पहिया और दो  पहिया वाहनों की जमकर खरीददारी हुई, लेकिन व्यवसायियों का कहना है कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष वाहनों की बिक्री 30 फीसदी कम हुई है।
विज्ञापन


 इसे बाजार की मंदी कहें या पिछले दो बार से मौसम की मार से चौपट हो रही फसलों से टूट चुके किसानों का बाजार पर असर। पर्व पर सुबह से लेकर देर रात तक चहल-पहल का  माहौल बना रहा।
विज्ञापन


 चार पहिया वाहन व्यवसायी यश आटोमोटिव प्राइवेट  लिमिटेड के अधिष्ठाता संजय कुमार ने बताया कि 30 मिनी ट्रक की बिक्री हुई,  जिससे करीब डेढ़ करोड़ का व्यवसाय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रवाल आटो सेल्स के अधिष्ठाता  शुभम अग्रवाल ने बताया कि महिंद्रा की 32 गाड़ियों की बिक्री हुई, जिससे एक  करोड़, 60 लाख का व्यवसाय हुआ।

टाटा कार के डीलर ओके मोटर्स के अधिष्ठाता  ओम प्रकाश चौरसिया ने बताया कि धनतेरस पर एक करोड़ रुपये की कार बिकी। सेवरोलेट कंपनी के शोरूम सरस्वती कार के अधिष्ठाता सतीश अग्रवाल ने बताया  कि पर्व पर करीब 64 लाख की आठ गाड़ियों की बिक्री हुई।

दो पहिया वाहनों में हीरो कंपनी की करीब छह सौ गाड़ियां जनपद में बिकीं। फार यूू सर्विस के  अधिष्ठाता एके सिंह ने बताया कि पर्व पर तीन करोड़, 60 लाख रुपये का  व्यवसाय हुआ। न्यू आटो व्हील के डीलर संजय कुमार ने बताया कि टीवीएस की चार  सौ गाड़ियों की बिक्री हुई, जिससे करीब दो करोड़ रुपये का व्यवसाय हुआ।


 अग्रवाल मोटर्स बजाज के डीलर मनीष अग्रवाल ने बताया कि करीब एक करोड़   का  व्यवसाय हुआ, जिसमें डेढ़ सौ गाड़ियों की बिक्री हुई।

उधर मिर्जापुर सुजुकी के  अधिष्ठाता ने बताया कि धनतेरस पर 40 गाड़ियों की बिक्री हुई, जिससे 24 लाख  रुपये का व्यवसाय हुआ।

इसी क्रम में सरस्वती होंडा के अधिष्ठाता सतीश अग्रवाल ने बताया  कि पर्व पर 40 गाड़ियों की बिक्री हुई, जिससे बीस लाख रुपये का व्यवसाय  हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed