फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Theft by breaking a big lock, thieves installed a small lock

Mirzapur News: बड़ा ताला तोड़कर चोरी, छोटा ताला लगा गए चोर

Sun, 09 Feb 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Theft by breaking a big lock, thieves installed a small lock
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के पथरौर गांव में बंद मकान का बड़ा ताला तोड़कर चोर सामान समेट ले गए। जाते समय चोर गेट पर छोटा ताला लगा गए। शनिवार को जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

गांव निवासी सुभाष ने बताया कि उसके घर के बगल में बड़े भाई कल्लू दुबे का घर है। वह लगभग छह माह से घर में ताला बंद कर परिवार सहित सूरत में रहकर नौकरी करते हैं। शनिवार को उनके घर के ताले पर नजर पड़ी तो मेन दरवाजे पर छोटा ताला बंद मिला, जबकि उनके भाई बड़ा ताला बंद करके गए थे। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज मय फोर्स मौके पर पहुंच कर सुभाष के सामने मकान का ताला तोड़वाया तो अंदर रखी आलमारी, बक्सा, सूटकेश का ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन

कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने मकान में नया ताला लगवाकर उसकी चाभी छोटे भाई सुभाष को सौंप दी। कल्लू मिश्रा ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। क्या चोरी हुआ यह आने के बाद ही पता चलेगा। थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने बताया कि मकान में ताला बंद था। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed