फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   theft busted

मिर्जापुर: मोबाइल की मरम्मत ठीक से न होने पर दुकान में की थी चोरी, छह आरोपी गिरफ्तार, 43 मोबाइल फोन और लैपटाप बरामद

Tue, 31 Aug 2021 12:19 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 31 Aug 2021 12:19 AM IST
सार

पुलिस ने अष्टभुजा चौकी के पास से वैन में सवार छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वैन से चोरी के 43 मोबाइल फोन और लैपटाप भी बरामद हुआ। आरोपियों ने अन्य मोबाइल फोन फिरोजाबाद में बेचने की बात स्वीकार की। 

विज्ञापन
theft busted
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के सबरी चौराहे पर स्थित मोबाइल फोन की दुकान में चोरी करने के छह आरोपियों को पुलिस ने अष्टभुजा के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी के 43 मोबाइल फोन और लैपटाप बरामद हुआ। आरोपियों में से एक का मोबाइल फोन मरम्मत को लेकर दुकानदार से विवाद हुआ था। इसके चलते उसने साथियों के साथ चोरी की।

विज्ञापन


कटरा कोतवाली में एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा और सीओ सिटी प्रभात राय ने बताया कि चोरी के मामले में दुकान मालिक ने कटरा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। सूचना पर पुलिस ने अष्टभुजा चौकी के पास से वैन में सवार छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वैन से चोरी के 43 मोबाइल फोन और लैपटाप भी बरामद हुआ।
विज्ञापन


आरोपियों ने अन्य मोबाइल फोन फिरोजाबाद में बेचने की बात स्वीकार की। एएसपी सिटी ने बताया कि आरोपी वैन से घूमकर रेकी करने के बाद चोरी करते हैं। गिरोह के एक सदस्य का मोबाइल फोन खराब हो गया था। उसने सबरी चौराहा स्थित शाप से मोबाइल फोन बनवाया, लेकिन कमियां बरकरार थीं। इसको लेकर दुकानदार से विवाद हो गया था। इसके बाद उसने चोरी की साजिश रची। आरोपी प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र आदि जिलों में चोरी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपी फिरोजाबाद जिले के निवासी हैं। इसमें भोला निवासी नवादा मक्खनपुर स्टेट बैंक के पीछे, सलमान, वसीम, सत्येंद्र निवासी लेबर कालोनी, संजय मैरिज होम थाना लाइन पार, शेरा, अरशद अली निवासी गालिबनगर गली नंबर सात थाना रसूलपुर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed