फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Theft at house of Judicial Magistrate of Irrigation Department in mirzapur

Mirzapur News: सिंचाई विभाग के न्यायिक मजिस्ट्रेट के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी और गहने लेकर हुए फरार

Mon, 15 Apr 2024 02:51 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 15 Apr 2024 02:51 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले में सिंचाई विभाग के न्यायिक मजिस्ट्रेट के घर को चोरों ने उस समय निशाना बनाया, जब पूरा परिवार काशी विश्वनाथ धाम गया था। घर आकर दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। 

विज्ञापन
Theft at house of Judicial Magistrate of Irrigation Department  in mirzapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के नए पुरवा अर्जुनपुर स्थित सिंचाई विभाग के न्यायिक मजिस्ट्रेट छोटक के घर चोर एक लाख 10 हजार नकदी समेत लाखों रुपये के गहने चोरी कर फरार हो गए। रविवार की शाम को वाराणसी बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर घर आये तो चोरी का पता चला। चोरी की सूचना पर पुलिस छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


यह है मामला
सिंचाई विभाग के न्यायिक मजिस्ट्रेट छोटक सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ सुबह वाराणसी बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने गए थे। देर शाम को दर्शन कर घर वापस लौटे तो दरवाजा टूटा मिला। घर के अंदर जाने पर देखा तो कमरे में आलमारी टूटी पड़ी थी। सारा सामान बिखरा हुआ था। 
विज्ञापन


आलमारी से एक लाख 10 हजार रुपये, सोने की चेन, अंगूठी, चांदी का गहना आदि सामान चोरी हो गया। छोटक सिंह ने देहात कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने छानबीन की। छोटक सिंह ने बताया कि लगभग 20 लाख रुपये की चोरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed