फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The younger brother's wife had got her lover together and murdered

छोटे भाई की पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी जेठ कर हत्या

Sat, 03 Apr 2021 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
The younger brother's wife had got her lover together and murdered
मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव में रविवार को होलिका दहन की देर रात गला रेत कर युवक की हत्या उसके छोटे भाई की पत्नी ने पड़ोसी प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी। पुलिस ने दोनों आरोपितों को बृहस्पतिवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। हत्याकांड का खुलासा एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में पत्रकार वार्ता कर किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के मझिगवां निवासी रविंद्र चौधरी (30) पुत्र दूधनाथ मजदूरी करता था। रविवार की रात को वह खाना खाकर अपने कमरे में सो रहा था। देर रात गला रेत कर उसकी हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस छानबीन करने पहुंची। छानबीन के बाद रविंद्र के छोटे भाई धर्मेंद्र चौधरी की तहरीर पर पुलिस ने सुरेश मांझी, रामजेश मांझी, जगलाल और विजयी मांझी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु की। एएसपी सिटी ने बताया कि जांच में पता चला कि रविंद्र के छोटे भाई की पत्नी का पड़ोसी जगलाल से अवैध संबंध था। जिसका रविंद्र विरोध करता था, इसलिए दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची। होलिका दहन की रात संगीता ने घर का दरवाजा खोल दिया और जगलाल को बताया कि रविंद्र सो गया है। इसके बाद जगलाल घर में घुसकर रविंद्र की गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के कारण का पता चलने के बाद हरसिंगपुर गंगा किनारे के पास से आरोपी जगलाल को गिरफ्तार कर लिया गया। जगलाल से पूछताछ में हत्या के कारण का पता चला। जिसके बाद उसकी प्रेमिका संगीता को भी गिरफ्तार कर लिया गया। चील्ह थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून से सनी टी-शर्ट, एक मोबाइल बरामद किया।
विज्ञापन

...................................
गांव में बदनाम था जगलाल
मिर्जापुर। एएसपी सिटी ने बताया कि हत्यारोपी जगलाल गांव का बदनाम युवक था। वह गांव की महिलाओं और लड़कियों से छेड़खानी करता था। गांव में लोगों से पूछताछ में यह बात पता चली। कई लोगों ने शिकायत की थी कि जगलाल का आचरण सही नहीं है। पूछताछ में ही उसका पड़ोसी के साथ अवैध संबंध की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............................
20 मार्च को जगलाल का रविंद्र से हुआ था झगड़ा
मिर्जापुर। जगलाल रविंद्र के घर में उसके भयोहू (छोटे भाई की पत्नी) से मिलने आता रहता था। रविंद्र को जगलाल और संगीता के प्रेम के बारे में पता चल गया था। उसने कई बार उसे रोका, पर वह नहीं माना। 20 मार्च को जगलाल रविंद्र के घर आया तो उसका झगड़ा हुआ। इसके बाद जगलाल और संगीता ने हत्या की प्लानिंग की।

.....................................
हत्या करने जगलाल अकेले आया था
मिर्जापुर। रविंद्र की हत्या के बाद उसके भाई धर्मेंद्र ने जगलाल और उसके तीन भाईयों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की छानबीन में अभी ये आया है कि संगीता के बुलाने पर जगलाल अकेले रविंद्र के घर में आया और गला रेत कर फरार हो गया। फिलहाल इस मामले में तीन लोग अभी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed