फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The young man gave his life by hanging

फंदे पर लटकर युवक ने दी जान

Fri, 03 Jun 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
The young man gave his life by hanging
चुनार कोतवाली क्षेत्र के मंगरहा गांव में बृहस्पतिवार को टहलने के बाद घर पहुंचे युवक ने कमरे के अंदर पंखे के हुक पर गमछे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मौत होने पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए लेकर जा रहे थे। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के मगरहा गांव निवासी प्रदीप कुमार (38) पुत्र स्व. घूरे लाल सुबह पांच बजे टहलने निकले थे। टहलकर घर पहुंचने के बाद करीब छह बजे कमरे का अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कमरे में पंखे के हुक में गमछे का फंदा बनाकर लटक गए। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजन उसे बुलाने गए। दरवाजा बंद होने पर झरोखे से देखा तो वह फंदे पर लटका था। दरवाजा तोड़कर परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतरा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। किसी ने इसकी सूचना चुनार पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऑटो से ले जा रहे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लिए भेज दिया। प्रदीप ऑटो चलाकर अपने बच्चो का भरण-पोषण करता था। वह दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई बाहर नौकरी करता है। प्रदीप के पिता घूरेलाल की एक वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। उससे तीन बच्चे जान्हवी (8), मानवी (6), आदित्य (4) हैं। पति की मौत पत्नी अनीता का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed