फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The wrestling match between Rajesh and Sukhvinder ended in a draw

Mirzapur News: राजेश और सुखविंदर की कुश्ती बराबरी पर छूटी

Thu, 11 Dec 2025 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
The wrestling match between Rajesh and Sukhvinder ended in a draw
कुश्ती दंगल में दांपपेंच आजमाते पहलवान।- संवाद।
जिगना। नीबी गहरवार बंगलाघाट पर बुधवार को आयोजित कुश्ती दंगल में 24 से अधिक पहलवानों ने अपने-अपने दांव पेच से दर्शकों का मन मोह लिया। कुश्ती दंगल में एक लाख रुपये की सबसे बड़ी कुश्ती वाराणसी के राजेश व पंजाब के सुखविंदर पहलवान के बीच हुई। जो बराबरी पर छूटी। महिला पहलवानों में हरियाणा की मोनिका और दिल्ली की सीमा के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी। अयोध्या के बजरंगी पहलवान ने गाजीपुर के साबिर को चित कर इनाम अपने नाम किया। दिल्ली के लोरिक पहलवान ने राजस्थान के रंजीत पहलवान को, अयोध्या के नरसिंह ने राजस्थान के बाबा पहलवान को, दिल्ली के लाल ने बलिया के रविंद्र पहलवान को पटकनी देकर जीत हासिल की। प्रतियोगिता के निर्णायक राम शिरोमणि पांडेय व पवन पहलवान रहे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में दंगल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed