फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The woman was beaten up by bank manager and employees

महिला को बैंक मैनेजर व कर्मचारियों ने पीटा

Thu, 18 Jun 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
The woman was beaten up by bank manager and employees
पटेहरा। दीपनगर आर्यावर्त बैंक पर सुबह से पैसे लेने के लिए लाइन में खड़ी मजदूर महिला ने बैंक मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों पर पीटने का आरोप लगाया। महिला की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के राहकला निवासी रामकली पत्नी लोरिक कोल मड़िहान थाना क्षेत्र के दीपनगर स्थित आर्यावर्त बैंक पर मनरेगा का पैसा निकालने के लिए तीन दिन से चक्कर काट रही थी।गुरुवार को भी सुबह नौ बजे वह पहुंच गई। शाम तक पैसा नहीं मिला। साढ़े तीन बजे ही बैंक मैनेजर ने अंदर से ताला लगवा दिया। बैंक को गेट वाला चैनल लॉक होते ही बाहर खड़ी लगभग 50 महिलाएं हंगामा करने लगीं। महिलाओं का आरोप है कि केवल मनरेगा मजदूरों के साथ ही ऐसा हो रहा है। उग्र हुई महिलाओं ने बैंक के मेन गेट पर बाहर से ताला लगा दिया। रामकली का आरोप है कि बाद में बैंक मैनेजर ने ताला खोलने की बात कही। जैसे ही गेट खुला मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों ने मिलकर उसकी पिटाई की। वहीं बैंक मैनेजर सुभाष कुमार का कहना है कि तीन दिन से सर्वर ठीक से काम नहीं कर रहा है। जिससे कुछ दिक्कतें आई हैं। महिला को पकड़कर हटाया गया था। पिटाई से क्षुब्ध महिला ने चौकी प्रभारी नवनीत चौरसिया को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed