फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The woman gave her life by hanging on the noose

फंदे पर लटककर महिला ने दी जान

Thu, 26 Aug 2021 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
The woman gave her life by hanging on the noose
फंदे पर लटककर महिला ने दी जान
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के भटवा पोखरी का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के भटवा पोखरी मोहल्ले में बृहस्पतिवार की दोपहर एक महिला कमरे में पंखे से रस्सी का फंदा बनाकर लटक गई। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर पति ने झरोखे से देखा तो पत्नी फंदे से लटक रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजे को तोड़कर शव को फंदे से उतरवाया। तब तक उसकी मौत हो गई थी।

क्षेत्र निवासी दिनेश लाल श्रीवास्तव टाइपराइटर है। उनको दो पुत्री है। बड़ी पुत्री की शादी जौनपुर हुई है। छोटी पुत्री गुड़गांव में रह कर नौकरी करती है। दिनेश लाल अपने पत्नी अंजना लता (54) के साथ घर पर रहते थे। सुबह भोजन बनाकर पति को दिया। इसके बाद वह कमरे में चली गई। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर पति ने जाकर दरवाजा पीट कर आवाज लगाया। दरवाजा अंदर से बंद मिला। आशंका वश पति दिनेश ने झरोखे से देखा तो उसकी पत्नी पंखे के हुक के सहारे फंदे पर लटकी थी। उसने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। सूचना पर कटरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतरवाया। तब तक महिला की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक महिला ने अवसाद के चलते फांसी लगाकर जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed