फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The water level decreases, people relief

जलस्तर घटने से लोगों को मिली राहत

Sat, 01 Aug 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला Updated Sat, 01 Aug 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
The water level decreases, people relief
शनिवार की सुबह आठ बजे से गंगा का जलस्तर घटना आरंभ हो गया। गंगा चार सेंटीमीटर प्रति घंटे के हिसाब से घट रही हैं।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे  74.020 मीटर गंगा का जलस्तर रिकार्ड किया गया, जबकि सांयकाल चार बजे तक गंगा का जलस्तर  73.640 मीटर हो गया था।

गंगा का उफान देख तटवर्तीय इलाके के गांवों में बसे  ग्रामीणों को बाढ़ की चिंता सताने लगी थी, लेकिन शनिवार को सुबह से ही गंगा का पानी घटने से लोगों ने राहत की सांस ली।

गंगा में  जमुना नदी सहित चंबल, केन व बेतवा नदी से छोड़े जाने से विगत कई दिनों से गंगा उफान पर रहीं। गंगा का  जलस्तर देखने के लिए शनिवार की शाम घाटों पर बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए  थे।
विज्ञापन


गंगा में उफान के चलते छानबे, कोन,  पड़री, चुनार, सीखड़ एवं नरायनपुर आदि तटवर्तीय इलाके के लोग परेशान नजर आ रहे हैं।

 विंध्याचल के कई गंगा घाटों सहित नगर के  बरियाघाट, सुंदरघाट, बदलीघाट, बाबाघाट, दाऊजीघाट, पक्काघाट, संकठाघाट एवं  नारघाट की सीढ़ियां गंगा में समाहित होने लगी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed