{"_id":"d016a219bf8c08e124240445a5d3bec9","slug":"the-two-brothers-immersed-in-pdia-bathing-pond-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़िया को नहलाने तालाब में गए दो सगे भाई डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़िया को नहलाने तालाब में गए दो सगे भाई डूबे
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
Updated Wed, 29 Jul 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विंध्याचल थाना क्षेत्र के चतुरिया गांव में मंगलवार की दोपहर करीब बारह बजे तालाब में पड़िया को नहलाने गए दो सगे भाइयों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।
घटना की जानकारी होते ही रोते बिलखते पहुंचे परिवारवालों ने ग्रामीणों की मदद से करीब आधे घंटे बाद दोनों शवों को बाहर निकाला और घर ले आए। पुलिस ने पंचनामा कर शव का परिवार को सौंप दिया।
चतुरिया गांव निवासी छोटेलाल के दो बेटे रामजीत पाल 12 वर्ष तथा शिवजीत पाल 10 वर्ष मंगलवार की दोपहर करीब बारह बजे पड़िया को नहलाने के लिए गांव के एक तालाब में ले गए थे। दोनों भाई पानी में उतरकर उसे नहला रहे थे कि वह कुछ आगे बढ़ गई।
विज्ञापन
उसे पकड़ने के लिए दोनों बालक भी आगे चले गए और जेसीबी से खोदे गए गहरे गड्ढे में जाकर डूबने लगे। दोनों भाइयों को डूबता देख तालाब किनारे बैठे कुछ बालक भागकर उनके घर पहुंचे और घटना की सूचना दी।
रामजीत और शिवजीत के डूबने की खबर लगते ही परिवार में हड़कंप मच गया। रोते बिलखते परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ तालाब किनारे पहुंचे और उनकी खोजबीन शुरू कर दी।
करीब आधे घंटे बाद गहरे गड्ढे में समाए दोनों सगे भाइयों के शव को बाहर निकाला गया। दो मासूमों की मौत से गांव में मातम का माहौल हो गया था।