{"_id":"647e369e53eb169b1208a2a4","slug":"the-trailer-fell-down-after-breaking-the-railing-of-the-overbridge-the-driver-died-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-481-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ओवरब्रिज की रेलिंग को तोड़कर नीचे गिरा ट्रेलर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ओवरब्रिज की रेलिंग को तोड़कर नीचे गिरा ट्रेलर, चालक की मौत
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के पतुलकी गांव के सामने सोमवार को सुबह मिर्जापुर की ओर से मध्य प्रदेश जा रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज की रेलिंग पर चढ़ गया और उसे तोड़ते हुए ट्रेलर बीच में खाली स्थान से नीचे सड़क पर आ गिरा। इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गई। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
मध्य प्रदेश के रीवां जिले के कैलाशपुर गांव निवासी दिनेश कुमार (37) गाजीपुर से खाली ट्रेलर लेकर पिपराही मध्य प्रदेश जा रहे थे। लालगंज के पतुलकी गांव के सामने ओवरब्रिज पर ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और फोरलेन सड़क के बीच ओवरब्रिज की रेलिंग को तोड़ते हुए बीच में खाली स्थान से नीचे जमीन पर गिर गया। घटना के दौरान रेलिंग टूटने की आवाज इतनी तेज थी कि राहगीरों के साथ ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सुबह के समय टहलने निकले ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गई। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दिनेश कुमार दो भाइयों में बड़े थे। उनसे दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। दिनेश 15 साल से ट्रक चलाने का कार्य कर रहे थे। थानाध्यक्ष ज्ञानुप्रिया ने बताया कि ट्रेलर अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज से नीचे गिर गया। इस हादसे में ट्रेलर चालक की मौत हो गई। परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।