फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The torch procession is a symbol of the light of democracy

लोकतंत्र के प्रकाश का प्रतीक है मशाल जुलूस

Tue, 22 Feb 2022 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
The torch procession is a symbol of the light of democracy
मिर्जापुर। जिले में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए सोमवार को मशाल जुलूस निकाला गया। आयुक्त कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक एक सांकेतिक मशाल जूलूस निकालकर नगर के मतदाताओ को सात मार्च को शत प्रतिशत मतदान करने के लिये जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने मशाल जुलूस का शुभारंभ कर जुलूस को रवाना किया। मशाल जुलूस रवाना करने के पूर्व मंडलायुक्त ने कहा कि जिले में सात मार्च 2022 को वोट डाला जायेगा। अधिक से अधिक मतदान हो, इसके लिये अनेक माध्यमों से मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिये अपील किया जा रहा है। मशाल जुलूस के समापन पर जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी के मार्ग निर्देशन में विविध कार्यक्रमो के द्वारा यथा रंगोली, खेल, दिव्यांगजनो रैली, वोट बरात, रैली, ट्रैक्टर रैली सहित अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से मतदान जागरूकता अभियान किया गया है। प्रभारी अधिकारी स्वीप, मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने बताया कि जनपद स्तर के अलावा सभी विकास खण्ड स्तर पर भी नेहरू युवा केन्द्र एवं जिला युवा कल्याण के संयुक्त तत्वाधान में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मशाल रैली निकालकर लोगो को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि आयुक्त कार्यालय से जनपद स्तरीय मशाल जुलूस प्रारम्भ होकर नगर के तेलियागंज, बेलतर, गिरधर चौराहा, आर कन्या रोड, वासलीगंज, साई मन्दिर, संकटमोचन मार्ग, रामबाग होते हुये कलेक्ट्रेट तक ले जाया गया। जहॉ पर जिलाधिकारी द्वारा उद्बोधन कर रैली का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed