फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The thief escaped from the police vehicle, the police told Nasedi

पुलिस के वाहन से चोर फरार, पुलिस ने बताया नसेड़ी

Fri, 25 Jun 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
The thief escaped from the police vehicle, the police told Nasedi
मड़िहान थाना क्षेत्र के धनसिरिया गांव में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने दो चोरों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। चोर चौकी पहुंचने से पहले ही पीआरवी 112 की गाड़ी से फरार हो गया। जिससे पुलिस के कार्यशैली को लेकर सवाल उठ रहा है।
विज्ञापन

धनसिरिया गांव के ग्रामीणों ने बताया कि दो संदिग्ध युवक लगभग एक सप्ताह से गांव में घूम रहे थे। जिसे बुधवार की रात ग्रामीणों ने पकड़ कर पूछताछ करना शुरू किया। दोनों युवक अपना पता सोनभद्र जिले में बताया। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों युवक नशेड़ी है। जो हेरोईन का सेवन करते हैं। उनके पास से इंजेक्शन भी मिला है। ये दोनों युवक कई बार चोरी करते हुए पकड़े गए हैं। पुलिस चौकी भी गए है। दोनों चोरों को पकड़ कर ग्रामीणों द्वारा पूछताछ करने पर चोरी की बात कबूल किया गया। 112 नंबर पुलिस को बुलाकर पकड़े गए चोरो को ग्रामीणों ने सौंप दिया, पर दोनों चोर पुलिस चौकी पहुंचने से पहले ही पीआरवी पुलिस के वाहन से लापता हो गए। पुलिस की इस लापरवाही की इलाके में काफी चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed