फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The terror of animals again increased in the city

नगर में फिर बढ़ा छुट्टा पशुओं का आतंक

Thu, 03 Jun 2021 06:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
The terror of animals again increased in the city
मिर्जापुर। नगर में इन दिनों छुट्टा पशुओं विशेषकर सांड़ का आतंक एक बार फिर से बढ़ गया है। तीन- चार दिनों से लगातार सांड़ के मारने से घायल लोग मंडलीय अस्पताल पहुंच रहें हैं। लेकिन शासन- प्रशासन मौन है। कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। शनिवार को सेंट मेरी स्कूल के पीछे एक सांड़ ने सड़क पर जा रहे एक वृद्ध को उठाकर पटक दिया। जो बेहोश हो गए। किसी तरह लोगों ने उनको अस्पताल पहुंचाया। इसका वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। इसके पूर्व अन्य जगहों पर मसलन घंटाघर, बसनहीं बाजार व मुकेरी बाजार में भी सांड़ के हमले में कई लोग घायल हो गए। अब तो लोग इतने आतंकित हो गए हैं कि सांड़ को देखते ही दूर हो जाते हैं। इसके लिए नगर पालिका को अभियान चलाकर ऐसे पशुओं को पकड़ना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। प्रशासनिक उदासीनता का खामियाजा आम नागरिक भुगत रहा है। नगर के पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश ने कहा कि शीघ्र ही इसके लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed