{"_id":"6828d8c79556066711021534","slug":"the-temperature-was-39-degrees-at-9-in-the-morning-and-44-degrees-at-12-in-the-afternoon-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-133898-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सुबह नौ बजे 39, दोपहर 12 बजे 44 डिग्री रहा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सुबह नौ बजे 39, दोपहर 12 बजे 44 डिग्री रहा तापमान
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में प्रचंड गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। शनिवार को एक डिग्री तापमान गिरने के बावजूद को राहत नहीं मिल ली। दिनभर गर्म हवाएं चलने से लोग परेशान रहे। सुबह नौ बजे ही तापमान 39 डिग्री पहुंच गया था। तेज धूप और लू चलने पर दोपहर 12 बजे 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। तापमान में एक डिग्री के उतार-चढ़ाव के बीच दोपहर में आसमान में बादल भी दिखे। इससे गर्मी में तो कमी नहीं आई, उमस बढ़ गई। तेज धूप और लू चलने से लोग घरों से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
दोपहर में बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। बसनई बाजार निवासी सराफा व्यवसाई रमेश गुप्ता, शिव मुंदड़ा आदि ने बताया कि गर्मी के कारण लोग खरीदारी के लिए नहीं निकल रहे। सिर्फ मेडिकल स्टोर व किराना में ही ग्राहक दिखते हैं। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। हवा की गति सामान्य से ज्यादा रहेगी।