फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The temperature rose by three degrees in 48 hours to reach 45 degrees, the risk of heat wave increased

Mirzapur News: 48 घंटे में तीन डिग्री बढ़कर 45 पर पहुंचा पारा, लू का खतरा बढ़ा

Sat, 17 May 2025 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
The temperature rose by three degrees in 48 hours to reach 45 degrees, the risk of heat wave increased
मिर्जापुर। जिले में प्रचंड गर्मी से हर कोई बेहाल है। तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से तापमान लगातार बढ़ रहा है। पिछले 48 घंटे में तीन डिग्री बढ़कर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। ऐसे में लोग लू और डायरिया की चपेट में आने लगे हैं। अस्पतालों में ऐसी मरीजों की संख्या बढ़ गई है। वहीं, दोपहर से पहले ही बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूरे दिन तेज धूप और लू के कारण लोग परेशान रहे। जिले में अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सुबह से ही तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चलने लगी थीं। 10 बजे के बाद तो ऐसी गर्म हवाएं चलने लगीं कि लोगों के चेहरे झुलसने लगे। ऐसे में दोपहर से पहले ही सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसर गया। दुकानदार शाम तक ग्राहकों का इंतजार करते रहे। सहालग का सीजन होने के बावजूद ज्वेलरी, कपड़े और किराने के कारोबारी परेशान हैं। वहीं, स्कूलों में भी बच्चों की उपस्थिति में कमी हो गई है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में बादल छाने और हवा की गति सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed