फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The temperature rose by 10 degrees in 24 hours and reached 42 degrees

Mirzapur News: 24 घंटे में 10 डिग्री बढ़कर 42 डिग्री पहुंचा पारा

Mon, 07 Apr 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The temperature rose by 10 degrees in 24 hours and reached 42 degrees
मिर्जापुर। तीन-चार दिन तक बादल छाने और बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट के बाद मौसम फिर से गर्म होने लगा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान 10 डिग्री बढ़कर रविवार को फिर से 42 डिग्री पहुंच गया है। 10 दिन पहले भी जिले में 42 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन

दो दिन से सुबह से कड़ी धूप लोगों को परेशान कर रही है। दोपहर में तो घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके दस पहले 27 मार्च को भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। 24 घंटे में 10 डिग्री तापमान बढ़ने से घर से बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है।
विज्ञापन

बादल छटने और नमी गायब होने से फसलों की कटाई और मड़ाई के काम में तेजी आ गई है। वहीं, तेज धूप के कारण खेतों की नमी तेजी से खत्म हो रही है। ऐसे में किसानों को हर तीसरे दिन सब्जी की फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग, बीएचयू वाराणसी के तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिव मंगल सिंह ने बताया आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। हवा की गति सामान्य से ज्यादा रहेगी। ऐसे में गर्मी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed