फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The temperature increased by one degree due to the movement of clouds

Mirzapur News: बादलों की आवाजाही से एक डिग्री बढ़ा तापमान

Sat, 21 Feb 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
The temperature increased by one degree due to the movement of clouds
पिछले दस दिनों से तेज धूप के बाद शुक्रवार को जिले के मौसम का मिजाज बदल गया। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। राजकुमार दुबे, श्रीधर, रामविलास आदि किसानों का कहना है कि इस मौसम में बादल ठीक नहीं। जिला कृषि अधिकारी डॉ अवधेश कुमार यादव ने कहा इस समय अगैती सरसो सहित अन्य फसल खेतों में पककर तैयार है। कई स्थानों पर कटाई और मड़ाई का कार्य चल रहा है। पानी गेहूं फसल के लिए फायदेमंद है लेकिन ओला पड़ने से नुकसान होगा। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र, भू भौतिकी विभाग, बीएचयू वाराणसी के तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिव मंगल सिंह ने बताया कि लोकल डिस्टर्वेंस के चलते बादल दिखाई दे रहे हैं। लेकिन बारिश की कोई संभावना नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed