फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The team reached Ayodhya with silver plates to offer offerings to Ramlala.

Mirzapur News: रामलला को भोग लगाने के लिए चांदी की थालें लेकर अयोध्या पहुंची टीम

Mon, 15 Jan 2024 02:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
The team reached Ayodhya with silver plates to offer offerings to Ramlala.
मिर्जापुर। महुवारी स्थित देवरहा हंस बाबा आश्रम के ट्रस्टी अतुल कुमार सक्सेना अपने 12 सहयोगियों के साथ रविवार को चांदी के सात थालें लेकर अयोध्या रवाना हुए। देर शाम वे अयोध्या भी पहुंच गए। इन्हीं चांदी के थालों में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान रामलला को भोग लगाया जाएगा।
विज्ञापन

देवरहा हंस बाबा आश्रम के ट्रस्टी ने बताया कि देवरहा हंस बाबा के आदेश पर 1111 मन अर्थात साढ़े 13 लाख से ज्यादा लड्डू बनाने की सामग्री (देशी गाय की घी, बेसन, चीनी का चूरा इत्यादि) भी अयोध्या भेजी जा चुकी है। चांदी की सात थालें लेकर वे रविवार को देर शाम अयोध्या पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि पांच चांदी की थालों में लड्डू रखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदि 22 जनवरी को रामलला को भोग लगाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक हजार स्टील की थालियां भी भेजी जा रही हैं। इसमें लड्डू रखकर अयोध्या के सभी मंदिरों में पहुंचाया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा के मुहूर्त के आधार पर ही अन्य मंदिरों में भी लड्डू का भोग लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि काफी संख्या में बैग तैयार कराए जा रहे हैं। प्रत्येक बैग में लड्डुओं से भरा टिफिन, एक रामनामी दुपट्टा रहेगा। यह प्रसाद के रूप में राष्ट्रपति, सभी मंत्रियों, पीएम कार्यालय, संघ से जुड़े परिवारों, सांसदों और भगवान राम में आस्था रखने वाले नेताओं को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि अयोध्या में 22 जनवरी को ही 10 हजार भक्तों में इसे वितरित करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed