फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The teacher is more than the parent

शिक्षक माता-पिता से भी बढ़कर होता है

Tue, 21 Dec 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The teacher is more than the parent
विकास खंड पहाड़ी स्थित बीआरसी कार्यालय पर मंगलवार को प्री-प्राइमरी व प्राइमरी विद्यालयों में समन्वय स्थापित करने को लेकर विकास खंड के समस्त प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों व आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों की बैठक हुई। मुख्य अतिथि मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने कहा कि शिक्षक माता-पिता से भी बढ़कर होता है।
विज्ञापन

मझवां विधायक ने कहा जहां एक तरफ माता-पिता बच्चों के परवरिश व पालन पोषण पर ध्यान देता हैं। वहीं शिक्षक बच्चों को शिक्षा देकर गुणवान व ज्ञानवान बनाकर उनके मंजिल तक पहुंचाने में मददगार होते हैं। विशिष्ट अतिथि मंडलीय सहायक शिक्षा निर्देशक बेसिक विंध्याचल मंडल एवं प्राचार्य फतेह बहादुर सिंह ने कहा की प्री-प्राइमरी में 3 वर्ष से 5 वर्ष तक के बच्चे व प्राइमरी में 6 से 10 वर्ष तक के बच्चों को अच्छी शिक्षा व पठन पाठन के लिए अध्यापको एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को विशेष ध्यान देना होगा। अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी शशांक शेखर शुक्ल व संचालन नीलकांत पांडेय व राजनाथ तिवारी ने किया। कैलहट, नरायनपुर ब्लाक का ब्लाक स्तरीय हमारा आंगन हमारे बच्चे का आयोजन ब्लाक संसाधन केन्द्र शिवशंकरी धाम में किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमशंकर राम ने आंगनबाडी़ कार्यकर्त्रियों और अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को विद्यालय में घर जैसा माहौल देना है। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख नरायनपुर अंजना सिंह पटेल, सुरेन्द्र सिंह, सुमन व हरिचन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed