Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The sun shone after 20 minutes of rain

Mirzapur News: 20 मिनट तक बारिश के बाद खिली धूप

Tue, 01 Jul 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The sun shone after 20 minutes of rain
मिर्जापुर। आषाढ़ मास के अंतिम सप्ताह में सोमवार को नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह 15 से 20 मिनट तक हुई बारिश हुई। बारिश के बाद खिली धूप से उमस भरी गर्मी बढ़ गई। हवा न चलने से दिनभर लोग उमस से बेहाल रहे। बारिश के चलते अधिकांश ग्रामीण सड़कें कीचड़ से सनीं रही। कछवां में जलभराव से राहगीर परेशान रहे।
विज्ञापन


सोमवार को अधिकतम 33 तापमान डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। जबकि एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था। न्यूनतम तापमान भले ही एक डिग्री लुढ़क गया लेकिन उमस से लोगों को राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

सोमवार को हुई बारिश से मुरझा रही धान की नर्सरियों में भले ही जान लौट आई। लेकिन खेत में उतना पानी नहीं जुट सका जिससे किसान रोपाई कर सकें। बारिश के चलते जिला मुख्यालय से जुड़ी रमईपट्टी कनौराघाट, शुक्लहा धौरुपुर मार्ग सहित अन्य मार्गों पर कीचड़ फैला रहा। सड़कों पर फिसलने के चलते राहगीरों की मुश्किलें बढ़ी रहीं। कछवां नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्र में रविवार की देर रात से सोमवार सुबह तक झमाझम बारिश हुई। इससे कई स्थानों पर जलभराव से राहगीरों को समस्या से जूझना पड़ा। बारिश ने नगर पंचायत में साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। नालियां ओवरफ्लो हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के तकनीकी अधिकारी मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में आसमान में बादल बने रहेंगे। इसके फलस्वरूप कहीं–कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

बिजली की चपेट में आकर दो महिलाएं झुलसी
राजगढ़ (मिर्जापुर)। बिजली गिरने से मगरदहा गांव निवासी पार्वती और शिवकुमारी सोमवार की शाम झुलस गई। उन्हें परिजनों ने राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। सोनभद्र जनपद के मगरदहा गांव निवासी पार्वती (42) व शिवकुमारी (30) के पड़ोस में भोज का आयोजन था। दोनों महिलाएं वहां गईं, तभी बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से दोनों झुलस कर बेहोश हो गईं। राजगढ़ सीएचसी में आकस्मिक ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डाॅ. महेंद्र चौधरी ने बताया कि एक महिला की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed