फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The sun blossomed, farmers breathed a sigh of relief

खिलकर निकली धूप, किसानों ने ली राहत की सांस

Sun, 11 Apr 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
The sun blossomed, farmers breathed a sigh of relief
मिर्जापुर। शनिवार की सुबह आसमान में बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे। लेकिन कुछ ही देर बाद खिलकर धूप निकलने से किसानों ने राहत की सांस ली है। खेत और खलिहानों में भीगीं पड़ी फसलों को उलट-पलट कर उसे सुखाने में दिन भर किसान जुटे रहे। तेज धूप के चलते फसलों में आई नमी शीघ्र ही दूर हो गयी। जिससे कटाई व मड़ाई में लोग फिर से जुट गए।
विज्ञापन

अचानक कृषि कार्य में आई तेजी से गांव में खोजने पर भी मजदूर नहीं मिल रहे थे। श्रमिकों की खोज में किसान परेशान रहे। उनकी तलाश में वे इधर-उधर भटक रहे थे। किसानों का कहना है कि इस मौसम में आंधी और पानी के साथ ओलावृष्टि की आशंका बनी रहती है। मड़ाई कार्य शुरू होने से थ्रेसरिंग संचालकों की चांदी है। खोजने पर भी ट्रैक्टर नहीं मिल रहे हैं। मड़ाई कार्य में बिजली भी कुछ इलाकों के लिए समस्या बनी हुई है। समय से बिजली न मिलने से मड़ाई कार्य प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed