फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The students demonstrated by lying in front of the director's vehicle

निदेशक वाहन के सामने लेट कर छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 22 Sep 2021 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
The students demonstrated by lying in front of the director's vehicle
समसपुर स्थित एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एवं हॉस्पिटल के छात्र- छात्राओं ने बुधवार को हॉस्पिटल कैंपस में अपने कॅरियर और अन्यत्र कॉलेज में स्थानांतरण की मांग को लेकर निदेशक के वाहन के सामने लेटकर धरना प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने बर्बाद हो रहे कॅरियर को बचाने के लिए इसके पूर्व छह जुलाई को भी धरना प्रदर्शन किया था। छात्र-छात्राओं द्वारा धरना प्रदर्शन करने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। प्रबंधन से समस्या का निस्तारण कराने को कहा था। प्रबंधन द्वारा आश्वासन दिया गया था लेकिन कोई सकरात्मक परिणाम सामने न आने पर आक्रोशित छात्र -छात्राओं ने पुन: बुधवार की दोपहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्र छात्राओं ने निदेशक से वाहन के सामने लेट कर भी विरोध जताया। मौके पर पहुंचे कोतवाल गोपालजी गुप्ता ने छात्र छात्राओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना। प्रदर्शन कर रहे छात्र छात्राओं ने कहा कि बीएएमएस 2018-19 बैच का रजिस्ट्रेशन और वार्षिक परीक्षाएं नहीं कराई गयी। एपेक्स आयुर्वेदिक कॉलेज से हम सभी छात्र छात्राओं का अन्यत्र कालेज के लिए ट्रांसफर कर दिया जाए। जिससे हम छात्र-छात्राओं का कॅरियर बर्बाद होने से बचाया जा सके। मौके पर मौजूद प्रबंधक हिमांशु कुमार द्वारा मामले में बृहस्पतिवार को वार्ता करने का छात्र छात्राओं को आश्वासन दिया गया तब कहीं कोतवाल के समझाने बुझाने पर धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed