फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The streets of Vindhya Dham reverberated with the praise of the mother

माता के जयकारे से गूंजीं विंध्यधाम की गलियां

Sun, 02 Jan 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
The streets of Vindhya Dham reverberated with the praise of the mother
मां विंध्यवासिनी माता की दर्शन के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : MIRZAPUR
विंध्याचल। नववर्ष पर शनिवार को माता विंध्यवासिनी का दरबार भक्तों से पटा रहा। देश के कोने-कोने से आए करीब पांच लाख श्रद्धालुओं ने विंध्य दरबार में मत्था टेककर सुख समृद्घि की कामना की। सातों गलियां, सड़कें व गंगा घाट माता के जयकारे से गूंजते रहे। भोर में मंगला आरती के बाद दर्शन-पूजन करने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। कड़ाके के ठंड के बीच गंगा स्नान के बाद गर्भगृह पहुंचकर माता का विधिवत दर्शन पूजन किया। न्यू वीआईपी और पुरानी वीआईपी रोड सहित बच्चा पाठक गली, कोतवाली गली, जैपुरिया गली में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। बाद में भक्तों ने मंदिर परिसर में विराजमान मां सरस्वती, मां दुर्गा, मां काली, मां लक्ष्मी, मां शीतला श्री पंचमुखी महादेवजी, दक्षिणमुखी हनुमान, बटुक भैरव, डाक भैरव, लाल भैरव, काल भैरव सहित कई अन्य मंदिरों में शीश नवाए। उधर, श्रद्धालुओं की आमद से सभी होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस भरे रहे। रैन बसेरो में श्रद्धालुओं के लिए उचित व्यवस्था नहीं दिखी। पटेगरा नाला, बरतर तिराहा, अटल बिहारी वाजपेई चौराहा पर पुलिस के जवान डटे रहे। बड़े वाहन प्रतिबंधित रहे जबकि छोटी गाड़ियों का रोडवेज परिसर से लेकर बावली चौराहे तक आवागमन होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed