{"_id":"5744af9b4f1c1b7562690988","slug":"the-start-of-the-blame","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Wed, 25 May 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
सांसद पति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बिजली विभाग कार्यालय पर धरना देते बिजली कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में सांसद पति के बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जहां एक ओर बिजली कर्मचारी इस बात पर अड़े है कि उनके साथ न्याय किया जाए वहीं सांसद पति के पक्ष में भी लोग लामबंद होने लगे हैं। व्यापारी वर्ग के साथ ही कई अन्य लोग आ खड़े हुए हैं। लोग बिजली विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। वहीं बिजली विभाग के लोग जनता को राहत देने की बात करते हुए आपूर्ति को बहाल रखने का भरोसा भी दे रहे हैं।
सांसद पति के दुर्व्यवहार से नाराज बिजली कर्मियों ने प्रशासन को अल्टीमेटम दे दिया है कि उन्हें आरोपी की गिरफ्तारी से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। गिरफ्तारी होने तक धरना जारी रखेंगे। हालांकि बिजली कर्मियों ने इतना जरूर भरोसा दिलाया है कि वह जिले में बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होने देंगे।
धरने के चौथे दिन मंगलवार को मुख्य अभियंता कार्यालय फतहां के प्रांगण मे विद्युत संघर्ष समिति के बैनर तले बिजली कर्मचारी एवं अधिकारी संगठनों द्वारा धरना प्रदर्शन जारी रहा। आयोजित सभा कर्मचारियों ने सांसद पति आशीष पटेल द्वारा विभाग के अधिकारियों के साथ किए गए दुर्व्यवहार एवं गालीगलौज व मारने की धमकी देने की कड़े शब्दों में निंदा की। कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जाती तब तक वह आंदोलन को जारी रखेंगे। किसी भी कीमत पर उन्हें गिरफरी से कम कुछ भी मंजूर नहीं है।
विज्ञापन
वक्ताओं ने जिलाधिकारी से से मांग की कि सांसद पति जो उत्तर प्रदेश राज्य जल निगम में अभियंता के पद पर तैनात हैं। उनके द्वारा राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया जा रहा है जो उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी, अधिकारी आचरण विनियमावली का खुला उल्लंघन है। आरोप लगाया कि सांसद पति होने का वह बेजा फायदा उठा रहे हैं। बैठक में सोनभद्र, भदोही तथा मिर्जापुर के समस्त कर्मचारी, संगठन, अवर अभियंता संगठन, एवं अभियंता संघ के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर से निर्णय लिया कि इस आंदोलन में अन्य विभागों के अभियंताओं, कर्मचारियोें को शामिल किया जाए।