फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The seven-member committee will form the CBSE 10th result.

सात सदस्यीय कमेटी बनाएगी सीबीएसई के 10 वीं का रिजल्ट.

Wed, 12 May 2021 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
The seven-member committee will form the CBSE 10th result.
मिर्जापुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10 वीं के छात्रों का रिजल्ट तैयार करने की नीति जारी कर दी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में गठित सात सदस्यीय समिति इसका आधार तैयार करेगी।
विज्ञापन

इस बार कोरोना कहर के चलते सीबीएसई ने दसवीं की परीक्षा निरस्त कर दी है। इस कक्षा के विद्यार्थियों का आकलन कर उनको अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जाएगा। इसके लिए सीबीएसई ने सभी संबद्ध विद्यालयों को छात्र- छात्राओं की योग्यता के आकलन का निर्देश दिया है। इसके लिए विद्यालय में सात सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी। इसमें पांच संबधित स्कूल के विषय विशेषज्ञ के रुप में रहेंगे जबकि दो सदस्य अन्य स्कूल के रहेंगे। बोर्ड के निर्देशन में गठित कमेटी विद्यालय के हिन्दी,अंग्रेजी, साइंस, गणित व सामाजिक विज्ञान आदि विषयों में छात्रों के यूनिट टेस्ट, अर्ध वार्षिक परीक्षा व प्री-बोर्ड परीक्षा आदि के अंकों के आधार पर आकलन करेगी। 80 अंकों के प्रश्नपत्र में 10 नंबर यूनिट टेस्ट, 30 नंबर अर्ध वार्षिक परीक्षा और 40 नम्बर प्री-बोर्ड परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर निर्णय करने के लिए कमेटी को अधिकृत किया गया है। सीबीएसई के सिटी को-आर्डिनेटर व लायंस स्कूल के प्रधानाचार्य डा.एनके पांडेय ने बताया कि जिन विद्यालयों में यूनिट टेस्ट या प्री-बोर्ड एक्जाम कोविड-19 के संक्रमण के चलते अभी तक नहीं हो सके हैं। उन्हें परीक्षा करवाने के लिए भी निर्देश दिये हैं। विद्यालय चाहे जूम एप या फिर अन्य माध्यम से परीक्षा करवा सकते हैं। सात सदस्यीय कमेटी को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से आकलन करने की सशर्त हिदायत दी गई है। किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने आने पर विद्यालय का रिजल्ट बोर्ड निरस्त भी कर सकता है।
विज्ञापन

रिजल्ट तैयार करने की मुख्य बातें
मिर्जापुर। 10 वीं के रिजल्ट तैयार करने के लिए संबधित स्कूल का पिछले तीन वर्षों (2018,2019 एवं 2020) के परीक्षा परिणाम को आधार बनाया जाएगा। अर्थात विज्ञान विषय में 2018 में औसत अंक 66 प्रतिशत, 2019 में 64 व 2020 में 68 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं, तो इन्हीें अंकों के आधार पर औसत रिजल्ट तैयार किये जाएंगे। सीबीएसई ने 10 वीं के छात्रों के वार्षिक परीक्षा तैयार करने की पालिसी जारी करने के साथ ही यह भी तय कर दिया है कि इसके लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य/चेयरमैन की अध्यक्षता में गठित सात सदस्यीय कमेटी की बैठक कर उसमें आवश्यक डाक्यूमेंटस,प्री-बोर्ड आदि परीक्षा के अंक आदि देखे जाएंगे। विद्यालयों को 25 मई तक फाइनल रिजल्ट तैयार करना होगा। 28 मई को बनाये गए रिजल्ट को रि-चेक किया जाएगा। पांच जून तक तैयार रिजल्ट को बोर्ड भेजना होगा। रिजल्ट को बोर्ड 20 जून तक जारी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed