फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The sacrifice of the brave sons who sacrificed their lives in the freedom struggle is unforgettable: Ashish Patel

स्वतंत्रता समर में बलिदान देने वाले वीर सपूतों का त्याग अविष्मरणीय : आशीष पटेल

Sat, 10 Aug 2024 05:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
The sacrifice of the brave sons who sacrificed their lives in the freedom struggle is unforgettable: Ashish Patel
मिर्जापुर। स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में काकोरी कांड एक महत्वपूर्ण घटना है, जिसने ब्रिटिस शासन को झकझोर दिया था। स्वतंत्रता समर बलिदान देने वाले वीर सपूतों के त्याग को भुलाया नहीं जा सकता है। यह कहना है प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल का। वह शुक्रवार विकास भवन के ऑडिटोरियम में आयोजित काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इसके बाद मुख्य अतिथि ने जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने कृष्णावती देवी पत्नी स्व. राम निरंजन सिंह, सुगवंती देवी पत्नी स्व. रामसकल के नाती महेंद्र सिंह, रूपवंती देवी पत्नी स्व. रामकृष्ण शुक्ला, कलावती देवी पत्नी स्व. अर्जुन प्रसाद के नाती ईश्वरीशरण द्विवेदी, गुलाबपती पत्नी स्व. श्रवण कुमार सिंह के पुत्र हरिशंकर सिंह, राजकुमार देवी पत्नी स्व. रामधनी के पुत्र वीरेंद्र सिंह, हरिकृष्ण पांडेय पुत्र स्व. शारदा प्रसाद पांडेय को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन को लोगों ने लाइव सुना। लोकगायिका उषा गुप्ता, खोखाराम मिर्जापुरी, सूफिया बेगम, शिवलाल गुप्ता ने गीतों के जरिये काकोरी कांड को बताया। इस मौके पर विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक छानबे रिंकी कोल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन मौजूद रहीं। जिले में शहीदों के स्मारकों पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। उधर, नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने नारघाट स्थित शहीद उद्यान पार्क में शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों दी काकोरी कांड की जानकारी
मिर्जापुर। काकोरी ट्रेन एक्शन समारोह के तहत शिक्षण संस्थाओं में भी विभिन्न सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित किए गए। कमला आर्य कन्या पीजी कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें श्रेया सेठ प्रथम रही। जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रगति सिंह प्रथम, मनोज सोनकर द्वितीय, किरण भारती तृतीय रही। कैलहट ग्राम पंचायत के बगही में गोष्ठी हुई। इसमें ब्लाॅक प्रमुख नरायनपुर चंद्र प्रकाश सिंह, बीडीओ हरिओम गुप्ता, ग्राम प्रधान रेशू पटेल उपस्थित रहे। लालगंज के बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज में छात्राओं को काकोरी कांड की जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. धर्मजीत सिंह, लाल बहादुर सिंह, जगदीश प्रसाद सिंह मौजूद रहे। जमालपुर में काकोरी कांड के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में क्षेत्र के हरदी -सहिजनी गांव के पंचायत भवन में ब्लाॅक प्रमुख मंजू सिंह की अध्यक्षता में संगोष्ठी हुई। उच्च प्राथमिक विद्यालय बरईपुर में प्रधानाध्यापक पूनम और ग्राम प्रधान सरिता चौरसिया ने सेवानिवृत्त फौजी द्वारिका प्रसाद यादव एवं रमेश यादव को सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में छायादार पौधे रोपे गए। इस दौरान आलोक चौरसिया,मदन मोहन, संदीप गुप्ता मधु मौर्या मनोज सिंह , अनुराग राजेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed