फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The roads leading to Chunar and Bhatauli bridge will be widened

Mirzapur News: चुनार और भटौली पुल जाने वाले मार्ग होंगे चौड़े

Wed, 27 Nov 2024 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
The roads leading to Chunar and Bhatauli bridge will be widened
मिर्जापुर। चुनार और भटौली पुल से होकर आवागमन करने वालों को जल्दी ही आए दिन लगने वाले जाम और संकरे रास्ते की समस्या से राहत मिल सकती है। दोनों पुलों की ओर जाने मार्ग को चौड़ा करने के लिए प्रस्ताव स्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

चुनार और भटौली पुल को बने काफी समय हो गया है। वर्ष 2018 में चुनार और 2019 में भटौली पुल पर आवागमन शुरू किया गया था। पुल पर जाने वाला मार्ग चौड़ा न होने से बड़े वाहनों को आवागमन में समस्या होती है। संकरे मार्ग की वजह से अक्सर जाम लग जाता है। पुल बनने के बाद से मार्ग को हाईवे से जोड़ने केे लिए लंबे समय से मांग की जा रही है। साथ ही मार्ग को चौड़ा करने की भी मांग की जा रही है। चुनार और भटौली पुल को जाने वाले मार्ग को चौड़ा करने के लिए शासन को स्टीमेट भेजा गया है। पुल को चौड़ा करने के लिए 55 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें से करीब 31 करोड़ रुपये भूमि खरीद के बदले मुआवजा के रूप में दिए जाएंगे। बची धनराशि से सड़क का निर्माण होगा। चुनार पुल से किला मार्ग की ओर जाने वाले मार्ग को साढ़े पांच मीटर चौड़ा किया जाना है। इसके लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है। दोनों पुलों की ओर जाने वाले मार्गों को चौड़ा करने का काम जल्दी ही शुरू हो सकता है। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-दो के अधिशासी अभियंता एके पांडेय का कहना है कि चुनार पुल से किला की ओर जाने वाले मार्ग को चौड़ा करने के लिए स्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया है। प्रक्रिया चल रही है। आने वाले समय में प्रस्ताव पर मुहर लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed