{"_id":"613a53f18ebc3e327f5ea12a","slug":"the-road-did-not-last-for-four-months-turned-into-a-pit-mirzapur-news-vns610687459","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह नहीं चली सड़क, गड्ढे में हुई तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह नहीं चली सड़क, गड्ढे में हुई तब्दील
विज्ञापन
अदलहाट। 29 करोड़ की लागत से बना अदलहाट- शेरवा मार्ग निर्माण के महज चार माह बाद गड्ढे में तब्दील हो गया। ग्रामीणों की शिकायत पर बृहस्पतिवार को विधायक और ऊर्जा राज्य मंत्री रामाशंकर सिंह पटेल ने सड़क का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने कार्यदायी संस्था और ठेकेदार से नाराजगी जताई। साथ ही पुन: निर्माण कराने का आदेश दिया।
अदलहाट-शेरवां मार्ग चंदौली जनपद से मिर्जापुर को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। लोक निर्माण खंड दो अंतर्गत अदलहाट-शेरवा मार्ग जिसकी लंबाई नौ किलोमीटर है। इसके निर्माण के लिए बीते वर्ष शासन से 29 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था। जिसमें सड़क निर्माण, गिट्टी, मिट्टी, लेपन व जगह जगह नाली व पटरी का कार्य तकनीकी मशीनों द्वारा कराया जाना था। लेकिन सड़क निर्माण के समय मिट्टी, गिट्टी की कुटाई तथा गुणवत्ता मानक के विपरीत रहा। ग्रामीणों की शिकायत पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे ऊर्जा राज्य मंत्री ने सड़क बनाने वाले ठेकेदार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा शासन में घटिया सामग्री लगाकर निर्माण कराने वाले ठेकेदार के खिलाफ शक्त कार्यवाही होगी। मंत्री ने बताया कि चीफ अभियंता प्रयागराज द्वारा जांच कर अदलहाट शेरवामार्ग का जांच कर रोड को निरस्त कर दिया गया है। 15 सितंबर से पुन: रोड़ पर काम चालू होगा। क्षेत्र के बस्तरा मोड़ से जड़कुड़ बार्डर तक लगभग 49 किलोमीटर लंबी 135 सी राष्ट्रीय राजमार्ग वन अभयारण्य क्षेत्र में होने के कारण निर्माण नहीं हो पा रहा है। संपर्क मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। मनिगढ़ा बरयां से सवारियों को लेकर मिर्जापुर की ओर जाने वाली रोडवेज बसों को गुर्गी गांव के नाले पर सवारियों को उतार कर पार करना पड़ता है। सड़क का लगभग चार किलोमीटर का हिस्सा कैमूर वन्य जीव प्रभाग अभयारण्य का होने के कारण वन विभाग ने कार्य करने से मना कर दिया था। सड़क न बनने से कोरावल सहित उमरिया न्याय पंचायत के गांवों व मध्य प्रदेश के सीधी जनपद को जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संपर्क मार्ग न सिर्फ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है बल्कि उसकी गिट्टियां जगह-जगह उखड़कर बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है।