{"_id":"6a611898e4f5109b8d0fd7f4","slug":"the-ranges-kanwar-routes-divided-into-11-zones-and-30-sectors-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-157912-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 11 जोन और 30 सेक्टर में बंटें रेंज के कांवड़ मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 11 जोन और 30 सेक्टर में बंटें रेंज के कांवड़ मार्ग
विज्ञापन
मिर्जापुर। 30 जुलाई से 28 अगस्त तक श्रावण मास में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए रेंज पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीआईजी पूनम ने बताया कि कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही रेंज के कांवड़ मार्गों को 11 जोन और 30 सेक्टर में विभाजित किया गया है।
हर जोन और सेक्टर में अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती कर सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा का वातावरण मिल सके। कांवड़ यात्रा के दौरान परिक्षेत्र के तीनों जनपदों के प्रमुख शिवालयों, मंदिरों, कांवड़ शिविरों, गंगा घाटों, प्रमुख चौराहों और यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक पुलिस बल तैनात किया गया है।
हर संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थान पर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन तथा कानून-व्यवस्था पर सतत निगरानी रखेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, डायवर्जन, सहायता केंद्र और अन्य आवश्यक प्रबंध भी सुनिश्चित किए गए हैं।
विज्ञापन
इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
डीआईजी पूनम ने बताया कि श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और निर्बाध यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से परिक्षेत्र के तीनों जिलों में यातायात डायवर्जन योजना लागू की गई है। भारी वाहनों का संचालन वैकल्पिक मार्गों से कराया जाएगा। मिर्जापुर में कांवड़ यात्रा के दौरान नगर क्षेत्र और प्रमुख कांवड़ मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। प्रयागराज, वाराणसी, भदोही, सोनभद्र और मध्य प्रदेश की ओर आने-जाने वाले भारी वाहनों को चुनार, नरायनपुर, गोपीगंज, औराई, लालगंज और ड्रमंडगंज सहित निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा। शहर में आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को पुलिस की निगरानी में आवश्यकता के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा, जबकि कांवड़ियों की संख्या और यातायात की स्थिति के अनुसार डायवर्जन व्यवस्था प्रभावी रहेगी।