फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The Ramayana: An ideal text that provides the right direction for life.

Mirzapur News: रामायण जीवन को सही दिशा देने वाला आदर्श ग्रंथ

Tue, 27 Oct 2026 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
The Ramayana: An ideal text that provides the right direction for life.
रामायण पाठ में शामिल नगर विधायक रत्नाकर मिश्र जिला​धिकारी पवन कुमार गंगवार व अन्य, सूचना विभाग
- नगर के श्रीराम जानकी मंदिर में श्री वाल्मीकि रामायण पाठ का आयोजन
विज्ञापन

मिर्जापुर। नगर के श्रीराम जानकी मंदिर में सोमवार को श्री वाल्मीकि रामायण का पाठ किया गया। नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार इसमें सम्मिलित हुए। महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को नमन किया। कहा कि रामायण जीवन को सही दिशा देने वाला ग्रंथ है।

नगर विधायक ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनकी महान रचना रामायण से मिलने वाली प्रेरणाओं को स्मरण किया। महर्षि वाल्मीकि को भारतीय संस्कृति, साहित्य और आध्यात्मिक परंपरा का महान स्तंभ बताते हुए आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर एसडीएम जूही प्रसाद, राजेश अग्रवाल, विजय गुप्ता सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों का स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed