फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The promising of the district were honored

Mirzapur News: जिले के होनहारों को किया गया सम्मानित

Thu, 27 Apr 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
The promising of the district were honored
मिर्जापुर। जिले के नगर व ग्रामीण क्षेत्र के मेधावियों ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में अपनी योग्यता का लोहा मनवाया है। कई विद्यालयों में मेधावियों का सम्मान भी किया गया। नगर के एएसजे इंटर काॅलेज के गुलशन सिंह ने हाईस्कूल में 92.17 प्रतिशत अंक हासिल किया। महावीर मंगल मूर्ति इंटर काॅलेज के उज्ज्वल दुबे ने हाईस्कूल की परीक्षा में 88 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय के अंश सिंह ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 77 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। कुशवाहा नगर स्थित सुनीता गर्ल्स इंटरमीडिएट काॅलेज की मुस्कान ऊमर ने हाईस्कूल में 88.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। श्रेया गुप्ता ने 86 प्रतिशत तथा नीलम व रचित श्रीवास्तव ने 85.33 प्रतिशत अंक हासिल किया। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में कोमल गुप्ता ने 86.40 प्रतिशत, अंजली सविता ने 81 प्रतिशत तथा काजल पांडेय ने 78 प्रतिशत अंक हासिल किया।
विज्ञापन

शेरवां ग्राम पंचायत में तैनात सफाईकर्मी के होनहार पुत्र अश्विन कुमार ने हाईस्कूल की परीक्षा में 92:5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आदर्श इंटर काॅलेज व गांव का नाम रोशन किया है। छात्र के पिता भगवानदास सफाईकर्मी, माता बिंदो देवी गृहिणी हैं। साथ ही ग्राम पंचायत पथरौरा उसरा पर में मेहनत-मजदूरी करती हैं। छात्र अश्विन कुमार ने बताया कि स्कूल के अलावा एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करते थे। इस सफलता का श्रेय गुरुजनों व माता पिता को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर ग्राम प्रधान ममता श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, मोहन मौर्या, रामदुलार सोनकर , कुमारी देवी, बसंती देवी ने बधाई दी है।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट की परीक्षा में 92.40 प्रतिशत अंक पाकर जिले की टॉप टेन सूची में नौंवां स्थान प्राप्त करने वाले अहरौरा क्षेत्र के जय हिंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र अर्पित मौर्य पुत्र त्रिलोकीनाथ मौर्य मदारपुर के निवासी हैं। इन्होंने 462/500 अंक प्राप्त किया है। श्री शिवाजी नेशनल इंटर कॉलेज हासीपुर की हाईस्कूल की छात्रा आयुषी उपाध्याय पुत्री विमलेश उपाध्याय निवासी फुलहा ने 94.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विकास खंड का नाम रोशन किया है। आयुषी उपाध्याय को 600 में 566 अंक प्राप्त हुए हैं। तीन बहनों में सबसे छोटी आयुषी ने सफलता का श्रेय माता-पिता व चाचा प्रमोद कुमार उपाध्याय को दिया है। आयुषी के पिता किसान हैं व माता रीना उपाध्याय गृहिणी हैं। आयुषी की सफलता पर गांव के मनोज मिश्रा, अशोक उपाध्याय, संतोष मिश्रा, शिवम पांडेय, राहुल त्रिपाठी, दिनेश मिश्रा, संदीप मिश्रा, राजन सिंह आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीमती देवकली इंटर काॅलेज के छात्र नितिश कुमार मौर्य ने हाईस्कूल की परीक्षा में 96.33 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की टाॅप टेन सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। सहिजनी-हरदी गांव निवासी किसान और जमालपुर बाजार में जूते की दुकान के संचालक रणधीर सिंह मौर्य के पुत्र ने 600 में से 578 अंक हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इनकी मां अनीता देवी गृहिणी हैं। चंद्रकला बालिका इंटर कॉलेज मवैया में विद्यालय में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रबंधक राम सिंह व प्रधानाचार्य विनोद कुमार श्रीवास्तव ने सम्मानित करते हुए मिठाई खिलाकर प्रोत्साहित किया। हाईस्कूल में मनीषा कुमारी ने 600 में 554 अर्थात 92.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर रही खुशबू कुमारी ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर श्रेया दुबे ने 91 प्रतिशत प्राप्त किया। गीतांजलि ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।

इंटरमीडिएट की छात्राओं में काजल यादव पुत्री उदय राज ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर काजल यादव पुत्री राजू यादव ने 79 प्रतिशत व तीसरे स्थान पर पूजा सोनकर ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। छात्राओं को विद्यालय में स्थान प्राप्त करने पर प्रबंधक राम सिंह, प्रधानाचार्य विनोद कुमार श्रीवास्तव ने मिठाई खिलाकर प्रोत्साहित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उधर, जिगना क्षेत्र के कोलाही बजहा स्थित रामप्रताप यादव इंटर काॅलेज के आयुष यादव व मझवां की आहीं जमुआ बाजार स्थित जटाधारी मेमोरियल इंटर काॅलेज की खुशी पटेल ने जिले में हाईस्कूल की परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश में भी उनका 10वां स्थान है। आयुष बड़े होकर आईएएस अधिकारी बनना चाहते हैं। हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश स्तर पर दसवां स्थान प्राप्त करने वाले छात्र आयुष यादव ने जिले व विद्यालय का नाम रोशन किया है। आयुष की माता रिंकी यादव गृहिणी व पिता जयशंकर यादव वित्तविहीन विद्यालय में शिक्षक हैं। आयुष ने सफलता का श्रेय माता-पिता व बडे़ पिता सूर्यमणि यादव व गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed