{"_id":"68dd80791b0aa6fff400502a","slug":"the-poisoners-stole-the-e-rickshaw-and-mobile-phone-after-making-the-driver-drink-jaljeera-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-141220-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: चालक को जलजीरा पीलाकर ई-रिक्शा और मोबाइल लूट ले गए जहरखुरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: चालक को जलजीरा पीलाकर ई-रिक्शा और मोबाइल लूट ले गए जहरखुरान
विज्ञापन
मिर्जापुर। खड़ंजा फॉल में चालक को जलजीरा पीलाकर जहरखुरानों ने ई-रिक्शा, मोबाइल और नकदी लूट लिए। अचेत चालक को पड़री हाईवे पर झाड़ी में फेेंक दिया। घटना 29 सितंबर की है।
होश में आने पर मुंहकूचवा निवासी चालक रणविजय कुमार प्रजापति ई-रिक्शा नहीं मिलने पर बुधवार को देहात कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज से छानबीन कर रही है।
चालक ने बताया कि 29 सितंबर की शाम साढ़े चार बजे ई-रिक्शा मुंहकूचवा लेकर गए थे। वहां कुछ लोग मिले जो खड़ंजा फॉल लेकर चलने को कहे। उनको बैठाकर खड़ंजा फॉल लेकर गए।
विज्ञापन
वहां उन लाेगों ने उसे जलजीरा पीने को दिया। जलजीरा पीने के बाद वह अचेत हो गया। इसके बाद बाइक पर बैठाकर पड़री हाईवे पर लाकर छोड़ दिया। होश में आने पर पता चला कि उसका मोबाइल, 11 सौ रुपये और ई-रिक्शा लेकर दोनों भाग गए।
कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि चालक के बताए स्थान पर जाकर जांच करने के साथ आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। जांच की जा रही है।