फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The pickup driver died after hitting a tree in mirzapur

पेड़ से टकराकर पिकअप चालक की मौत

Wed, 26 May 2021 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
The pickup driver died after hitting a tree in  mirzapur
सीखड़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के कछवां चुनार घाट राजमार्ग 74 पर पचराव गांव के सामने मंगलवार की सुबह पांच बजे खीरा लादकर आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी शीशम के पेड़ से टकरा गई। इससे पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से गाड़ी को हटवाकर गेट से शव को बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त की और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के करलूडीह निवासी 28 वर्षीय रामसुधार यादव पुत्र राजेंद्र यादव पिकअप में खीरा लादकर कछवां रोड सब्जी मंडी में बेचने के लिए लेकर आ रहा था। रास्ते में कछवां चुनार घाट राजमार्ग 74 पर पचराव गांव के सामने गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने चालक को अंदर से निकलवाने का प्रयास किया पर असफल रहे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पीआरवीकर्मियों ने जेसीबी से पिकअप को सड़क किनारे कराकर गेट खोलकर बाहर निकाला। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर चुनार कोतवाल गोपालजी गुप्ता मौके पर पहुंचे। चालक के पास मिली डायरी से उसके घर पर सूचना दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed