फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The parents had strangled the teenager

माता-पिता ने ही की थी किशोरी की गला दबाकर हत्या

Fri, 08 Jan 2021 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
The parents had strangled the teenager
जमालपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की दोपहर कुएं के पास मिली किशोरी के लाश के मामले में पुलिस ने शिनाख्त करने के साथ ही उसके माता-पिता को भी हिरासत में ले लिया। है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गांव के युवक से प्रेम संबंध के कारण माता-पिता ने सोते समय उसकी हत्या कर दी। दो दिन शव घर में छिपा कर रखने के बाद गांव में नाली में ठिकाने लगा दिया। पुलिस अन्य साक्ष्य जुटा रही है। शुक्रवार को हत्याकांड का खुलासा करेगी।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर गांव के सिवान में शौच करने के लिए गए युवक ने नाली में पुआल के नीचे छिपाकर रखी किशोरी का शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के ग्रामीणों को बुलाकर शव की शिनाख्त की कोशिश की, पर पहचान नहीं हो सकी। दो दिनों से किशोरी के शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस को बृहस्पतिवार को कामयाबी मिली। किशोरी के शव की शिनाख्त के बाद पुलिस को छानबीन में अहम सुराग मिले। इसके बाद पुलिस ने किशोरी के माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्यों को थाने लाकर पूछताछ की। बृहस्पतिवार की सुबह एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि, सीओ चुनार सुशील कुमार यादव जमालपुर थाने पर पहुंचे। परिजनों से पूूछताछ की। छानबीन के बाद पता चला कि किशोरी का गांव के एक युवक से प्रेम प्रपंच चल रहा था। पिता के मना करने के बाद भी किशोरी नए वर्ष पर मिलने गई थी। इससे आक्रोशित माता-पिता ने सोते समय गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

हत्या कर दो दिन घर में रखा था शव
जमालपुर। किशोरी 31 की रात को अपने प्रेमी से मिलने गई थी। देर शाम को घर लौटने पर माता-पिता को इसकी जानकारी हो गई। जिसके बाद रात को सोते समय मां ने किशोरी का पैर पकड़ा और पिता ने गला दबा कर हत्या कर दी। हत्या के बाद दो दिन तक शव को घर में रखे रहे। जब शव से दुर्गंध आने लगी तो घर से 100 मीटर दूर नाले में छिपा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के रोने के चलते हुई शिनाख्त
जमालपुर। गांव के सिवान में मंगलवार को शव मिलने के बाद पुलिस उसकी शिनाख्त में जुटी थी। शव पुराना होने के कारण शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि एक महिला गांव के खेत के पास रो रही है। उस महिला से गांव की अन्य महिलाओं ने पूछा तो उसने किशोरी के हत्या के बारे में उनसे बताया। इसके बाद यह जानकारी पुलिस को मिली।
कई बार थाने पर गया था मामला
जमालपुर। किशोर का गांव के युवक से प्रेम का मामला कई बार थाने पहुंचा था। किशोरी के परिजन युवक पर कार्रवाई की मांग करते, पर पुलिस ने हर बार दोनों पक्षों में सुलह करा दिया। गांव में इसके लिए पंचायत भी हुई थी। विवाद के बाद भी किशोरी युवक से प्रेम करती रही। जो परिवार को नागवार गुजरा। एक वर्ष पहले परिजनों ने किशोरी की पढ़ाई छुड़वा दी थी।

वर्जन
किशोरी की हत्या में उसके माता-पिता शामिल हैं। किशोरी के माता-पिता से पूछताछ करने के साथ अन्य साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं। शुक्रवार को हत्याकांड का खुलासा हो जाएगा। - महेश सिंह अत्रि, एएसपी नक्सल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed